आम आदमी पार्टी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर चुकी है। वार्डो के बैठकों में जनता से उनकी समश्याओ को सुन रही है। आज इसी कड़ी में वार्ड नंबर 67 के चंगोराभाठा में रेवाराम देवांगन के नेतृत्व में और वार्ड नंबर 66 से भारत देवांगन के नेतृत्व में वार्ड वासियों की बैठक ली गई और उनसे जाना वहा की समस्याओं के बारे में ।
आज की मीटिंग में आम आदमी पार्टी के रायपुर नगर निगम चुनाव प्रभारी संजय शर्मा सहित रायपुर जिला अध्यक्ष कमल नारायण , रायपुर जिला सचिव एकांत अग्रवाल ,मीडिया प्रभारी अज़ीम खान ,व प्रदेश यूथ विंग के उपाध्यक्ष डगेश्वर भरती उपस्थित रहे । आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को ये जानकर आश्चर्य हुआ कि आज भी वार्डो में अनेको घर मे नल नही है तो किसी को निराश्रित पेंशन नही मिल रहा । वार्ड वासियो ने बताया कि चुनाव के दौरान चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी बड़ी बड़ी बाते कर हमसे हमारा वोट तो ले लेते है परंतु जीत जाने के बाद नजर नही आते। ऐसे पार्षद को बदलना है और ऐसी पार्टी को इस बार वोट नही देंगे ।
आम आदमी पार्टी बहुत जल्द अपने प्रत्याशीयो की लिस्ट जारी करने जा रही है रायपुर नगर निगम में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशीयो की लंबी कतार लगी हुई है ।


