दादी की याद में प्रियंका ने शेयर की कविता

नई दिल्ली
देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उनकी पोती प्रियंका गांधी ने उन्हें अलग अंदाज में याद किया। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने इंदिरा के लिए एक कविता शेयर की है। बता दें कि आज इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती है। कविता की शुरुआत में इंदिरा ने अपनी दादी को सबसे बहादुर महिला (जिन्हें वह जानती हैं) कहा।

प्रियंका गांधी ने जो कविता शेयर की है वह कवि विलियम अर्नेस्ट हेनले की है। इसका नाम ‘इन्विक्टुस’ है। इसका मतलब अजेय या हार न माननेवाला होता है। यह कविता विपत्ति से निकलने के मानवीय जज्बे पर है। बताया जाता है कि यह कविता कवि ने हॉस्पिटल में लिखी थी। उस दौरान उनका टीबी का इलाज हो रहा था।

क्या है कविता का मतलब
प्रियंका गांधी द्वारा शेयर कविता का मतलब है कि विपरीत हालातों में भी कभी रोई या तेजी से चिल्लाई नहीं, किसी भी तरह की चोट या झटका लगने के बावजूद मेरा सिर झुका नही (हार नहीं मानी)। गुस्से और आंसू वाली इस जगह पर, लंबे वक्त के संकट के बावजूद आप मुझे निडर पाएंगे।’

बता दें कि राहुल गांधी ने भी इंदिरा गांधी को याद किया था। उन्होंने लिखा था कि सशक्त, समर्थ नेतृत्व और अद्भुत प्रबंधन क्षमता की धनी, भारत को एक सशक्त देश के रूप में, स्थापित करने में अहम भूमिका रखने वाली लौह-महिला और मेरी प्यारी दादी स्व० श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर शत् शत् नमन।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *