दिल्‍ली: प्रदूषण पर संसदीय समिति की बैठक कल

दिल्‍ली
दिल्‍ली-एनसीआर में छाए वायु प्रदूषण को लेकर शहरी विकास पर संसद की स्थायी समिति की अगली बैठक बुधवार को होगी। इस बैठक में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय, नगर निगम और अन्य के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इससे पहले इसी मुद्दे पर शुक्रवार को एक मीटिंग आयोजित की गई थी।

गौरतलब है कि इससे पहले इसी मुद्दे पर आयोजित मीटिंग में 28 में से महज चार सांसदों ने शिरकत की थी। गैर हाजिर सांसदों में पूर्वी दिल्ली के सांसद भी शामिल थे। इसके लिए बाद में गौतम गंभीर की काफी आलोचना हुई थी।

पढ़ें:

पिछली बैठक में गंभीर नहीं थे शामिल
बता दें कि, प्रदूषण को लेकर होने वाली मीटिंग में शरीक होने की जगह गंभीर इंदौर में एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे। उन्होंने इसी दौरान जलेबी खाते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बाद से आम आदमी पार्टी ने उनकी काफी खिंचाई की है। इन हमलों के बीच सोमवार को गंभीर ने ट्विटर के जरिए सीएम पर तंजभरे अंदाज में सवाल किया ‘जल या जलेबी?’। गंभीर ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए आप के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया में कहा था कि ‘अगर जलेबी नहीं खाने से प्रदूषण खत्म होता है तो जिंदगी भर के लिए जलेबी छोड़ सकता हूं।’

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *