साउथ के इस डायरेक्टर के साथ काम करेंगे शाहरुख, 2020 में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

अपनी अगली फिल्म में साउथ की फिल्मों के डायरेक्टर एटली कुमार के साथ काम करते नजर आएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म की टाइटल ‘सनकी’ होगा। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के मार्च, 2020 में फ्लोर पर आने की उम्मीद है।

एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के टाइटल की आधिकारिक घोषणा फिल्म की शूटिंग शुरू होने के समय की जाएगी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह फिल्म ऐक्शन से भरपूर होगी और शाहरुख खान का ऐसा रोल पहले कभी देखा नहीं होगा।

एक कार्यक्रम में फिल्म के बारे में बात करते हुए तेलुगु राइटर और डायरेक्टर हरीश शंकर ने कहा कि एक राइटर और डायरेक्टर से ज्यादा मैं एक फैन के रूप में इसका इंतजार कर रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता यह कितनी जल्दी होगा। एटली सर किंग खान एसआरके को डायरेक्ट करने जा रहे हैं। एसआरके का फैन होने के नाते मैं इस जोड़ी का इंतजार कर रहा हूं ताकि मैं भी उस समारोह में आ सकूं और एसआरके को देख सकूं। मैं किंग खान का बहुत बड़ा फैन हूं।

एटली कुमार की बात करें तो उन्होंने मल्टीस्टारर फिल्म ‘बिगिल’ का डायरेक्शन किया है। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इस फिल्म में योगी बाबू, जैकी श्रॉफ, आनंद राज जैसे कई बड़े स्टार हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *