सलमान संग फोटो शेयर कर बॉडीगार्ड शेरा ने लिखा 'मरते दम तक यह…'

सलमान खान की अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ कैसी बॉन्डिंग है इस बारे में तो सभी जानते हैं। सलमान के लिए शेरा सिर्फ एक बॉडीगार्ड न होकर बल्कि पुराने दोस्त की तरह हैं। 25 साल से इनके बीच का रिश्ता काफी मजबूत बना हुआ है और इसी फीलिंग का जाहिर करते हुए सलमान ने एक पोस्ट भी किया है।

ऐक्टर ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें वह और शेरा ‘Being Strong’ लिखी हुई टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर कैमरे की ओर हंसते नजर आ रहे हैं।

फोटो के साथ सलमान ने लिखा ’25 साल और आज भी मजबूती बनी हुई है’। इसी तस्वीर को शेरा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए लिखा ‘मालिक सलमान खान मरते दम तक यह मजबूत ही बना रहेगा… 25 साल और अभी भी यह स्ट्रॉन्ग बना हुआ है’।

वैसे बता दें कि शेरा की खुद की बॉडीगार्ड्स की कंपनी भी है जो सलमान के परिवार के साथ ही अन्य सिलेब्रिटीज के लिए भी बॉडीगार्ड्स की सेवा उपलब्ध करवाती है। वहीं सलमान खान की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘दबंग 3’ में नजर आएंगे जो दिसंबर में रिलीज होगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *