जम्मू-कश्मीर में धमाका, आगरा का लाल शहीद

जम्मू
के अखनूर जिले में रविवार को हुए संदिग्ध आईईडी ब्लास्ट में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि सेना का यह जवान अपने साथियों के साथ एक ट्रक में सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में हुए विस्‍फोट की चपेट में आने से ट्रक सवार तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। शहीद हवलदार की पहचान यूपी के आगरा निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा अखनूर में नियंत्रण रेखा के पास पल्‍लनवाला इलाके में हुआ। हादसे में घायल तीनों जवानों को सेना के उत्तरी कमान स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई। एक रक्षा प्रवक्‍ता ने बताया कि शहीद हवलदार संतोष कुमार आगरा के पुरा भदौरिया गांव का रहने वाला था।

सेना के अधिकारियों ने शुरू की जांच
सैन्य सूत्रों के मुताबिक, उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती जवानों की हालत नाजुक है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। इसके अलावा अखनूर के जिस इलाके में यह ब्लास्ट हुआ है, वहां सेना की राष्ट्रीय राइफल्स की टीमों ने सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ सख्त घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि सेना की ओर से अब तक धमाके के कारणों को लेकर कोई भी बयान नहीं जारी किया गया है।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *