और बेहतर हुई लता मंगेशकर की तबीयत, टीम से दिया हेल्थ अपडेट

सुर साम्राज्ञी और भारत रत्न में और सुधार हो रहा है। वह पिछले 4 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सांस लेने में तकलीफ के बाद सोमवार को ही लता को आईसीयू में भर्ती किया गया था। 2 दिन उनकी हालत नाजुक रही थी हालांकि अब पिछले 2 दिनों से लगतार उनकी तबीयत में सुधार आ रहा है।

शनिवार को उनके परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, ‘लता दीदी का स्वास्थ्य आज बेहतर है।’ इससे पहले शुक्रवार को की टीम ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, ‘हमें यह बताते हुए आपकी तरह ही खुशी हो रही है कि आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के साथ लता दीदी अब पहले से काफी बेहतर हैं।’

बता दें कि लता मंगेशकर ने पिछले 70 सालों में अलग-अलग भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी सिंगर माना जाता है। उनके स्वास्थ्य के बारे में इंटरनल मेडिसिन फिजिशन डॉक्टर प्रतित समदानी ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को मंगलवार को बताया था कि लता मंगेशकर के बाएं वेंट्रिकुलर में समस्‍या है और वह न्यूमोनिया से भी पीड़ित हैं। उनकी हालत नाजुक है, लेकिन कुछ सुधार जरूर हुआ है।

डॉक्‍टरों का कहना है कि लेफ्ट वेंट्रिकल सबसे ज्‍यादा हार्ट की पम्पिंग पावर की सप्‍लाइ करता है और नॉर्मल फंक्‍शन के लिए यह सबसे ज्‍यादा जरूरी है। इस हालत में दिल के बाएं हिस्‍से को ज्‍यादा काम करना होता है। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ने लता की तबीयत के बारे में इससे ज्यादा जानकरी नहीं दी है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *