रानू मंडल ने इस मामले में 'दबंग' सलमान खान को पछाड़ा

रानू मंडल का गाया पहला गाना आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। इस सॉन्ग को 14 नवंबर को जारी किया गया था। वहीं सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘दबंग 3’ का सॉन्ग ‘हुड़ हुड़’ भी इसी दिन जारी किया गया था। वैसे तो इन दोनों के स्टारडम के बीच मुकाबला हो ही नहीं सकता लेकिन सॉन्ग्स के रिलीज के साथ ही रानू ने सलमान को एक मामले में पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, एक ही दिन रिलीज हुए इन दोनों सॉन्ग्स में से रानू मंडल के गाने ‘आशिकी में तेरी 2.0’ ने टॉप ट्रेंडिंग के मामले में बाजी मार ली है। यह सॉन्ग जहां अभी भी यूट्यूब ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर दो पर काबिज है वहीं सलमान खान पर फिल्माया गया सॉन्ग ‘हुड़ हुड़’ 9वें नंबर पर आ गया है।

पढ़ें:

लेकिन इस मामले में नहीं सलमान का कोई मुकाबला
ट्रेंडिंग की लिस्ट में भले ही सलमान रानू से पीछे हों, लेकिन बात हो व्यूज की तो इस मामले में दबंग खान काफी आगे चल रहे हैं। रिलीज के दो दिन में जहां ‘हुड़ हुड़’ को एक करोड़ से भी ज्यादा बार देख लिया गया है, वहीं ‘आशिकी में तेरी 2.0’ को अब तक 57 लाख करीब व्यूज मिले हैं।

बता दें कि, ‘दबंग 3’ इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी। वहीं बात करें रानू मंडल के गाए गाने की तो उसे फिल्म ‘हैपी हार्डी ऐंड हीर’ में फीचर किया गया है। यह मूवी अगले साल जनवरी में रिलीज की जाएगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *