'तानाजी' के नए प्रोमो क्‍लिप में काजोल? अजय देवगन ने की शेयर

ऐक्‍टर को मालूम है कि फैंस के बीच अपनी आने वाली फिल्‍म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए कैसे एक्‍साइटमेंट को बढ़ाना है। फिल्‍म का ट्रेलर 19 नवंबर को रिलीज होना है और इससे पहले ही वह फिल्‍म से जुड़ी इंट्रेस्टिंग क्‍लिप्‍स शेयर कर रहे हैं।

इस बीच अजय ने एक विडियो शेयर किया है जिसका टाइटल ‘रिश्‍तों का फर्ज या मिट्टी का कर्ज’ है। इसमें बारिश में दो लोग हाथ पकड़े हुए एक चूड़े को पास करते नजर आ रहे हैं। इसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह काजोल का कैरक्‍टर हो सकता है।

अब तक फिल्‍म के जो स्‍टनिंग विजुअल्‍स सामने आए हैं, उसे देखकर यह कहा जा रहा है कि ‘तानाजी’ 2020 की मच अवेटेड फिल्‍मों में से एक है। यह अजय देवगन की 100वीं फिल्‍म है जिसमें विलन के रूप में सैफ अली खान दिखेंगे। वह फिल्‍म में उदयभान के रोल में हैं।

इसके अलावा शिवाजी महाराज के रोल में शरद केलकर, जीजामाता के रोल में पद्मावती राव और तानाजी की पत्‍नी के किरदार में काजोल दिखेंगी। यह 3डी फिल्‍म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *