यूरो: क्रोएशिया, जर्मनी और नीदरलैंड ने क्वॉलिफाइ किया

पैरिस
फीफा वर्ल्ड कप के फाइनलिस्ट क्रोएशिया, नीदरलैंड और जर्मनी ने शनिवार को यहां फुटबॉल टूर्नमेंट के लिए क्वॉलिफाइ किया। ऑस्ट्रिया ने भी कई देशों की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नमेंट के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया है। यह टूर्नमेंट 12 जून से रोम में शुरू होगा जिसमें अब तक 16 टीमों ने जगह बना ली है। वर्ल्ड चैंपियन फ्रांस, स्पेन, इटली और इंग्लैंड पहले ही क्वॉलिफाइ कर चुके हैं जबकि यूरोपियन चैंपियन पुर्तगाल क्वॉलिफिकेशन से केवल एक जीत दूर है।

क्रोएशिया ने रिजेका में खेले गए मैच में शुरू में पिछड़ने के बाद वापसी करके स्लोवाकिया को 3-1 से पराजित किया जबकि आस्ट्रिया ने उत्तरी मैसोडोनिया पर 2-1 से जीत दर्ज करके यूरो 2020 में अपनी जगह सुरक्षित की। इससे स्लोवानिया को नुकसान हुआ जो लाटविया पर 1-0 से जीत के बावजूद बाहर होने की स्थिति में पहुंच गया है।

पढ़ें,

नीदरलैंड को विश्व कप 2014 के बाद किसी बड़े टूर्नमेंट में अपना स्थान पक्का करने के लिए केवल एक अंक की जरूरत थी और उसने बेलफास्ट में उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलकर यह अंक हासिल किया। इससे जर्मनी इस ग्रुप में शीर्ष पर भी रहा। जर्मन टीम ने मोनचेंगलाबाच में बेलारूस को 4-0 से करारी शिकस्त दी और लगातार 13वीं बार यूरो के लिए क्वॉलिफाइ किया।

बेल्जियम ने रूस को 4-1 से हराकर ग्रुप आई में शीर्ष स्थान हासिल किया। वेल्स ने एक अन्य मैच में अजरबेजान को 2-0 से हराया।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *