रोनाल्डो को बैलन डि ओर नहीं मिलना चाहिए: कैसियास

मैड्रिडस्पेन की राष्ट्रीय टीम और रियल मैड्रिड के पूर्व गोलकीपर इकर कैसियास का मानना है कि इस साल पुर्तगाल के करिश्माई फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो का बैलन डि ओर जीतना बहुत गलत होगा। कैसियास फिलहाल, पुर्तगाल के क्लब पोर्टो के लिए खेलते हैं और उनका कहना है कि इस पुरस्कार के लिए रोनाल्डो के नाम पर विचार नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने इस बारे में कहा, ‘वर्जिल वेन डाइक को यूएफा बेस्ट प्लेयर चुना गया और फीफा ने लियोनेल मेसी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। अगर रोनाल्डो को बैलन डि ओर जीत जाते हैं तो ऐसा लगेगा कि फुटबॉल में व्यक्तिगत अवॉर्ड दिए जाने के लिए जिन मानकों पर विचार किया जाता है उनमें कोई लॉजिक नहीं है।’

फीफा और यूएफा अवॉर्ड एक पूरे सीजन में किए गए प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है जबकि बैलन डि ओर के लिए एक साल में किए गए प्रदर्शन को देखा जाता है। इसमें दोस्ताना मुकाबले भी गिने जाते हैं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *