
भारत ने प्रतियोगिता में कुल 12 पदक जीते। अरुंधति चौधरी (69 किग्रा), कोमलप्रीत कौर (81 किग्रा से अधिक), जैसमीन (57 किग्रा), सतेंदर सिंह (91 किग्रा) और अमन (91 किग्रा से अधिक) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। भारत के लिए दिन की शुरुआत सेलाय ने की जिन्हें फाइनल में कजाकिस्तान के बाजरबे उलु मुखामेदसेफी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
पढ़ें,
नरवाल भी इसके बाद जापान के रेइतो सुतसुमे से हार गए। पूनम ने चीन की वेइकी काइ को हराकर भारत के गोल्ड मेडल का खाता खोला जबकि सुषमा ने कजाकिस्तान की बाकितझानकिजी को हराकर सोने का तमगा अपने नाम किया। नाओरेम चानू ने फाइनल में कजाकिस्तान की अनेल बर्किया को हराया। विंका ने चीन की हेनी नुआताइली को हराकर चौथा गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला जबकि सनामाचा चानू ने उज्बेकिस्तान की नवबखोर खामिदोवा को हराकर देश के लिए पांचवां गोल्ड मेडल जीता।
Source: Sports

