कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने राजनाथ की सभा पर कसा तंज, कहा- सत्ता लोलुपता कर्तव्य पर हो गई हावी…

रायपुर. भारत और पाकिस्तान के चल रही हवाई हमलों की प्रतिस्पर्धा के बीच बिलासपुर में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की राजनीतिक सभा को लेकर कांग्रेसी नेताओं की भुकुटी तनी हुई है. कांग्रेस नेता पंकज शर्मा के ऐसे समय में राजनीतिक सभा करने को भाजपा की सत्ता लोलुपता करार दिया है.
पंकज शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सभा को लेकर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता लोलुपता कर्तव्य पर किस कदर हावी है. राजनाथ सिंह की सभा आज इसी ओर इंगित करती है. पूरा देश सीमा की ओर देख रहा है. हमारा एक विमान मार गिराया गया और एक जाँबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान की गिरफ्त में है, लेकिन भाजपाई श्रेय लेने के चक्कर में सारी हदों को पार कर गए हैं. अभिनंदन जी की रिहाई के प्रयासों पर ध्यान देने के बदले राजनाथ सिंग चुनावी कार्यक्रम में, मोदी अपनी ब्रैंडिंग में और भाजपाई सत्ता वापसी के प्रयासों में मस्त हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *