रायपुर- राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर माइनिंग अफसरों और माइनिंग इंस्पेक्टर के तबादले किये हैं। आज तबादले की दो अलग-अलग सूची में जारी 10 माइनिंग इंस्पेक्टर और 5 माइनिंग अफसर सहित कुल 23 अफसरों के ट्रांसफर आर्डर जारी किये हैं।
राज्य सरकार ने बिलासपुर, बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़, धमतरी, बस्तर, सूरजपुर, महासमुंद कोंडागांव और सुकमा के माइनिंग इंस्पेक्टर को बदल दिया है। वहीं जांजगीर, चांपा, सूरजपुर, राजनांदगांव, रायपुर, कोरबा के माइनिंग अफसर को बदल दिया गया है।
खनिज विभाग में 10 माइनिंग इंस्पेक्टर व 5 माइनिंग अफसर सहित 23 अफसरों का तबादला

