13 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी करने जा रहे हैं 'ड्रीम गर्ल' डायरेक्‍टर राज शांडिल्‍य

यह साल के लिए बेहद अच्‍छा साबित हो रहा है। कपिल शर्मा के शो के लिए 200 स्‍क्रिप्‍ट लिखने के अलावा उन्‍होंने वेलकम बैक, फ्रीकी अली और जबरिया जोड़ी जैसी फिल्‍मों के डायलॉग लिखे हैं।

सितंबर में उन्‍होंने आयुष्‍मान खुराना की फिल्‍म से अपना डायरेक्‍शन के क्षेत्र में डेब्‍यू किया। अब खबर है कि वह 12 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं।

हमारे सहयोगी मिरर के मुताबिक, राज की होने वाली दुल्‍हन का नाम वर्षा कश्‍यप है। वह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं जो कि भोपाल से ताल्‍लुक रखती हैं। यह कपल एक-दूसरे को 13 वर्षों से डेट कर रहा है।

इस खबर को कन्‍फर्म करते हुए राज ने बताया, ‘शादी मेरे होमटाउन झांसी से होगी जिसमें परिवार के लोग और दोस्‍त मौजूद होंगे। इसके बाद फिल्‍म इंडस्‍ट्री के दोस्‍तों के लिए मुंबई में एक रिसेप्‍शन होगा।’

वर्षा के बारे में पूछे जाने पर फिल्‍ममेकर ने बताया कि दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड की एंगेजमेंट में भोपाल में हुई थी। इसके बाद वे लगातार मिलने लगे और उनके मुंबई जाने के बाद भी दोनों टच में रहे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *