संविधान बचाओ मार्च में उमड़ा जनसैलाब, संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेसजनों एवं आम जनता ने लिया संघर्ष का संकल्प,
नेताजी कन्हैया लाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता एवं आम जनता हुई शामिल- किशन लाल बाजारीरायपुर, 26 नवंबर 2026। संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के संकल्प के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश पर एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नेताजी कन्हैया लाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में संविधान बचाओ मार्च यात्रा निकाली गई।मार्च यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, युवा साथियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर नेताजी कन्हैया लाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा आज संविधान की मूल भावना को कमजोर करने और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है। भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। इसी संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिया है।उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना सबसे बड़ी आवश्यकता है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह वोट चोरों की सरकार है, जो वोटों की चोरी के आरोपों और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर उठते सवालों के बीच सत्ता में बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी संविधान को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।किशन लाल बाजारी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के संघर्ष से जुड़ा हुआ है। संविधान बचाओ मार्च यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने का जनसंकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की।मार्च यात्रा में कांग्रेसजनों एवं आम नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। उपस्थित लोगों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने, लोकतंत्र की रक्षा करने और सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत, चन्द्रिका साहू, मनीषा शर्मा, संगीता राजपूत, सूरज बाई, रानी वर्मा, ईश्वर चक्रधारी, कमलाकांत शुक्ला, नंदन झा, दयानन्द शर्मा, अंनूराम साहू, कुंदन सिन्हा, अशोक शर्मा,कन्हैया(विवेक )शर्मा,सुधीर मूर्ति, सुनील साहू, भारत यादव, शानू दीवान, आकाश दीवान, वेंकट कुमार, वेंकट राव, मोहन सैन, राकेश यादव, ईश्वर जांगड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।
प्रति,श्रीमान संपादक महोदय,दैनिक ………………..रायपुर (छत्तीसगढ़)

