: भिलाई-चरोदा, जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)
भिलाई-चरोदा निगम में पीएम आवास योजना के तहत 57 लाख का बड़ा घोटाला: आम आदमी पार्टी जिलाधीश दुर्ग और नगरीय प्रशासन मंत्री को सौंपेगी जांच हेतु मांग पत्र, विगत 4 वर्षों के प्रकरणों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
भिलाई-चरोदा: नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्र के सिरसाकला एवं अन्य वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना (‘मोर जमीन-मोर मकान’) के अंतर्गत गरीबों के हक पर डाले गए लगभग 57 लाख रुपए के डाके को लेकर आम आदमी पार्टी, जिला दुर्ग द्वारा माननीय जिलाधीश दुर्ग एवं माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री को जांच हेतु मांग पत्र सौंपा जाएगा, जिसके माध्यम से उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता एवं निगम चुनाव प्रभारी देविंदर सिंह भाटिया ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह पूरा प्रकरण भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों की घोर अयोग्यता को उजागर करता है। साथ ही, ऐसे मामले भाजपा की ‘डबल इंजन सरकार’ में बड़े पैमाने पर फल-फूल रहे भ्रष्टाचार को साफ-साफ दर्शाते हैं। उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र स्तर के मॉनीटरिंग सिस्टम से लेकर राज्य, जिला और निगम स्तर तक निगरानी तंत्र पूरी तरह विफल रहा है। जब जांच एजेंसियों की विश्वसनीयता ही संदेह के दायरे में है, तो ऐसे में इस बड़े घोटाले की निष्पक्ष जांच कैसे सुनिश्चित होगी, यह एक बड़ा और चिंताजनक प्रश्न है।आप दुर्ग जिला महासचिव अजय रामटेके ने मामले का विवरण देते हुए कहा कि 23 गरीब हितग्राहियों के नाम से सुपेला स्थित एक फाइनेंस बैंक में फर्जी खाते खुलवाकर सरकारी राशि आहरित कर ली गई। कई मामलों में स्वीकृति किसी और के नाम पर तथा निर्माण किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर दर्ज है, दस्तावेज गायब हैं और जियो-टैगिंग में भारी फर्जीवाड़ा हुआ है। पक्के मकान की उम्मीद में अपने पुराने कच्चे घर तोड़ चुके ये गरीब परिवार आज बेघर होकर कर्ज के बोझ तले दबने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की कि वर्ष 2021-22 से चल रहे इस खेल को उजागर करने के लिए निगम क्षेत्र में विगत 4 वर्षों में आबंटित समस्त पीएम आवास प्रकरणों का भौतिक सत्यापन व विशेष ऑडिट कराया जाए।वार्ड अध्यक्षों ने निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल: इस दौरान वार्ड अध्यक्ष श्रीमती रीता साहू, श्री मोहित सोनी, श्रीमती सीता विश्वकर्मा, श्री तरुण दुर्गा, श्रीमती टोमेश्वरी मनजीत देशलहरा, शेख इमरान, शमीम अहमद एवं श्री महेंद्र सिंह नेताम ने निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में शौचालय घोटाला, पेयजल आपूर्ति की समस्या, जाम नालियां, टूटी सड़कें, अव्यवस्थित पार्किंग, बिजली पोलों पर बल्बों की कमी, बदहाल उद्यान, तालाबों की सफाई का अभाव, अस्पताल व शालाओं में गंदगी तथा ठेकेदारों के बकाया बिल आदि जनहित के महत्वपूर्ण कार्य कमीशनखोरी के कारण या तो हुए ही नहीं हैं, और यदि हुए भी हैं तो केवल नाममात्र के लिए, जिससे निर्माण और सेवाओं की गुणवत्ता को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है।मांग पत्र के माध्यम से आम आदमी पार्टी द्वारा की जाने वाली प्रमुख मांगें:• मॉनीटरिंग सिस्टम की जवाबदेही: योजना के क्रियान्वयन में केंद्र के मॉनीटरिंग सिस्टम की तकनीकी व प्रशासनिक चूक तथा राज्य, जिला और निगम स्तर के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच हो।• विभाग, बैंक, एजेंसियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई: निगम के आवास विभाग, जियो-टैगिंग एजेंसियों, संबंधित फाइनेंस बैंक प्रबंधन और ठेकेदारों की जांच कर दोषियों पर तत्काल आपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज किया जाए।• विगत 4 वर्षों का विशेष ऑडिट: वर्ष 2021-22 से चल रहे इस खेल की तह तक जाने के लिए निगम क्षेत्र में विगत 4 वर्षों में आबंटित समस्त पीएम आवास प्रकरणों का भौतिक सत्यापन व विशेष ऑडिट कराया जाए।• पीड़ित परिवारों को तत्काल न्याय: सभी 23 पीड़ित परिवारों व अन्य पात्र हितग्राहियों को अविलंब आवास राशि दिलाई जाए तथा गबन की गई राशि दोषियों से वसूली जाए।
जारीकर्ता:अजय रामटेके (जिला महासचिव, आम आदमी पार्टी जिला दुर्ग)