बरखा साहू बनीं रायपुर जिला (ग्रामीण) महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्षा
धरसीवा जनपद पंचायत की वर्तमान जनपद सदस्य श्रीमती बरखा साहू को रायपुर जिला (ग्रामीण) महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री अलका लांबा जी के अनुमोदन, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा जी एवं प्रदेश के नेताओं के आशीर्वाद से श्रीमती बरखा साहू को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिनांक 21 नवम्बर 2026 को जारी कार्यालयीन आदेश में उनका नाम रायपुर (ग्रामीण) से जिला अध्यक्ष के रूप में शामिल है।
श्रीमती बरखा साहू लंबे समय से धरसीवा क्षेत्र में जनसेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। जनपद सदस्य के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नियुक्ति पर श्रीमती बरखा साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री अलका लांबा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा जी एवं प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाए दी

