मौलाना और हकीम होने का दावा करने वाले मोहम्मद खालिद को लेकर विवाद गहराया, पत्रकार ने DGP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार
फर्जी मुकदमे में फंसाने, पुलिस को गुमराह करने और पत्रकार की छवि खराब करने की कोशिश का आरोप कार्रवाई न होने से पीड़ित परेशान*मेघा तिवारी की रिपोर्ट*जालौन(उत्तर प्रदेश)। नगर में मोहम्मद खालिद को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है खुद को मौलाना और हकीम बताने वाले मोहम्मद खालिद पर पत्रकार जी.एम. हुसैन अली ने गंभीर आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को प्रार्थना पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है शिकायतकर्ता जी.एम. हुसैन अली का आरोप है कि मोहम्मद खालिद कथित रूप से लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर परेशान करता है उनका यह भी आरोप है कि वह अपनी पत्नी की आड़ लेकर पुलिस को गुमराह करने और लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश करता है अवैध तकरीके से धन ऊगाई करता है शिकायतकर्ता के अनुसार, धार्मिक पहचान, मस्जिद का हवाला और अल्लाह का वास्ता देकर भी वह खुद को बचाने का प्रयास करता है। साथ ही दूसरे लोगों की सामाजिक और पत्रकारिता से जुड़ी छवि खराब करने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि मोहम्मद खालिद के खिलाफ नगर पालिका जालौन द्वारा कथित अवैध अतिक्रमण के संबंध में नोटिस जारी किया गया था इस मामले में कार्रवाई न होने पर उसके रिश्तेदारों इस्माइल बरकाती और अब्दुल कय्यूम द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत किए जाने का जिक्र भी किया गया है शिकायतकर्ता का कहना है कि इन मामलों से उनका कोई लेना देना नहीं है इसके बावजूद उन्हें विवाद में घसीटकर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है जी.एम. हुसैन अली ने 23 अक्टूबर 2026 को DGP उत्तर प्रदेश को भेजे प्रार्थना पत्र में आशंका जताई है कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा सकता है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक जालौन और पुलिस महानिरीक्षक झांसी से भी निष्पक्ष जांच की मांग की है शिकायतकर्ता का कहना है कि अभी तक उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है जिससे वह परेशान है उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी भी पक्ष द्वारा झूठी शिकायत दबाव बनाने या किसी को बदनाम करने का प्रयास किया गया है तो तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए अब सवाल यह है कि शिकायत पर पुलिस कब जांच शुरू करेगी और पूरे विवाद की सच्चाई कब सामने आएगी

