मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान
(छत्तीसगढ) रायपुर में गायन-नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी; रायपुर (छत्तीसगढ़)। मारुति फाउंडेशन एंड हेरिटेज इंडिया के तत्वावधान में आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में 6 से 20 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें उचित मंच प्रदान करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में समान अवसरों को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए फाउंडेशन की अध्यक्ष मेघा तिवारी ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जा सकता है। उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।
मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने दिव्यांग और सामान्य बच्चों को समान अवसर प्रदान करने तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर देते हैं।
इस अवसर पर विख्यात शल्य कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुजन कुमार वाणी की भी गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में गौ रक्षा एवं गौसेवा के क्षेत्र में सक्रिय विक्रांत शर्मा और उमेश बिसेन तथा राष्ट्र बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रवि हिन्दुस्तानी को सम्मानित किया गया। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाली सोनल शर्मा का भी सम्मान किया गया।
इसके अलावा बजरंग दल के संस्थापक एवं पूर्व प्रदेश संयोजक दीपक दुबे, प्रांत मंत्री अशोक दुल्हानी, राष्ट्र बजरंग दल के प्रदेश संयोजक भीम साहू, छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रदेश संयोजक विजेंद्र वर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संयोजक योगेश सैनी तथा राष्ट्र बजरंग दल के दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष बंटी बजाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और समाजसेवियों का सम्मान किया गया।
सहयोगी संस्थानों का रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में ITSA HOSPITAL, RADIANT HOSPITAL, EXPERTEETH LUXE, DR. NEHA’S EYE CARE, PINK N WHITE HOSPITAL और LITTLE GEM SCHOOL का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही कोपल वाणी, अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल प्रबंधन, तनुश्री दास और विवेक तिवारी ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
निर्णायक मंडल और विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामय उपस्थिति
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में छायांकन निर्देशक रोनी चंदेल, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नृत्यांगना एकता पंसारी, छत्तीसगढ़ आइडल संदीप रॉय जाधव, समाजसेविका नेहा पांडेय तथा गायिका एवं आध्या शक्ति महिला मंच की अध्यक्ष श्वेता घुरई शामिल रहीं।हेरिटेज इंडिया की ओर से सभी अतिथियो का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
आयोजन के माध्यम से दिव्यांग और सामान्य बच्चों को एक साथ मंच प्रदान कर समानता, समावेशिता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाजसेवियों के योगदान को सम्मान देने पर भी विशेष जोर दिया गया।

