छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
*शिक्षा विभाग में कमीशन का स्मार्ट बोर्ड घोटाला – कांग्रेस*
*स्कूल जर्जर, भर्ती और पदोन्नति बाधित, नियम बदलकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़*
रायपुर/24 अक्टूबर 2026। स्कूली शिक्षा विभाग में व्याप्त प्रशासनिक धांधली, नियमों के साथ खिलवाड़ और खुलेआम भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के लाखों छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के साथ विश्वासघात कर रही है। जिन स्कूलों की छतें जर्जर हैं, जहाँ पीने का पानी और शौचालय तक नहीं है, वहाँ सरकार की प्राथमिकता पढ़ाई नहीं बल्कि 65-इंची स्मार्ट बोर्ड की खरीदी है। यह शिक्षा सुधार की योजना नहीं, बल्कि सीधे तौर पर करोड़ों रुपये के कमीशन का खेल है। विषय विशेषज्ञ व्याख्याताओं की भर्ती और प्रमोशन रोककर, नियम बदलकर स्नातक शिक्षकों से 11 वीं और 12वीं की क्लास लिवाई जा रही है, यह शिक्षा व्यवस्था पर बुलडोजर चलाने जैसा है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार एक तरफ शिक्षा का आधुनिकरण और स्मार्ट क्लास का फर्जी ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के हजारों स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षक ही नहीं हैं। बिना शिक्षकों के स्मार्ट बोर्ड केवल एक शो-पीस हैं। हायर सेकेंडरी कक्षाओं में पढ़ाने के लिए स्नातकोत्तर एमए/एमएससी का अनिवार्य नियम है। लेकिन सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए केवल स्नातक स्तर के शिक्षकों से 12वीं की पढ़ाई करवा रही है। यह सीधे तौर पर शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। प्रमोशन प्रक्रिया रोकी गई है और नई भर्तियों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। हजारों स्कूलों में प्रिंसिपल, व्याख्याता और हेड मास्टर के पद रिक्त हैं, हर महीनें शिक्षक रिटायर हो रहे हैं लेकिन नई भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया रोक रखी है सरकार।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जर्जर छत और टूटती दीवारों वाले स्कूलों में मरम्मत की जगह 65-इंची स्मार्ट टीवी/पैनेल खरीदने की हड़बड़ी यह साबित करती है कि सरकार की प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था सुधारना नहीं बल्कि मोटा कमीशन कमाना है। बोर्ड परीक्षाओं के समय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा न मिलने से परिणाम प्रभावित होगा। पीजी व बी.एड. पास युवाओं के रोजगार के अधिकार पर डाका डाला जा रहा है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी और हिंदी माध्यम उत्कृष्ट स्कूलों के जरिए इंफ्रास्ट्रक्चर और हजारों की संख्या में योग्य शिक्षकों की पारदर्शी भर्ती पर ध्यान दिया था, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार केवल खरीदी-बिक्री और कमीशनखोरी में मस्त है। बिना शिक्षक के डिजिटल बोर्ड क्या पढ़ाएगा? क्या टीवी खुद बच्चों के डाउट क्लियर करेगा या परीक्षा की कॉपी जांचेगा? क्या इस अनावश्यक स्मार्ट बोर्ड खरीदी का उद्देश्य किसी खास सप्लायर कंपनी को उपकृत करके मोटा कमीशन कमाना है?
सुरेंद्र वर्मामुख्य प्रवक्ताछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटीमोबाइल 98262-74000

