इलदा में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय भव्य डीजे नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

इलदा में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय भव्य डीजे नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन


ग्राम इलदा में उज्जवल युवा समिति द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस नवरात्रि के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर सोमवार के दिन ग्राम इलदा में शाम 5:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है
यह डांस प्रतियोगिता अलग-अलग आधार पर आयोजित की जा रही है जैसे की ग्रुप डांस कपल डांस एवं सोलो। यहां सारे प्रकार के डांस प्रतियोगिता की एंट्री फीस निश्चित है एवं विजेताओं को 21001 से लेकर के 1550 रुपए तक का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरु दीदी प्रियंका जी जो कि गुरु जहां घासीदास बाबा जी के छठवें वंशज राजनंदिनी है के साथ वेद राम मनहरे (उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग) एवं आलोक पांडे जी (एडवोकेट, रूद्र सेना प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी भाजपा विधि विभाग छत्तीसगढ़) हैं
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की भी उपस्थित रहेगी। विशिष्ट अतिथियों में….. श्री नवीन अग्रवाल (जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर ), श्री टिकेश्वर मनहरे (जनपद पंचायत अध्यक्ष तिल्दा )श्री मती दुलारी सुरेंद्र वर्मा (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तिल्दा) श्रीमती सुनीता अनिल सोनी (नगर पंचायत अध्यक्ष खरोरा)श्री सुमित सेन (नगर पंचायत उपाध्यक्ष खरोरा )श्रीमती सरोज भारद्वाज (जनपद पंचायत सभापति तिल्दा)श्रीमती प्रीति जांगड़े (जनपद पंचायत सभापति तिल्दा)श्री सौरभ वर्मा (जनपद पंचायत सभापति तिल्दा )श्री लेखू राम सेन (जनपद पंचायत सभापति तिल्दा )श्री अभिषेक वर्मा (सरपंच संघ अध्यक्ष तिल्दा )श्री मिथलेश साहू (पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष तिल्दा )श्री राजा भरत साहू (सरपंच बुडेरा) श्री संजय साहू (सरपंच फरहदा ) श्री कारण तंबोली (बी.के. होंडा खरोरा)उपस्थिति रहेंगे।
कार्यक्रम की संयोजक निशांत शर्मा धनेश साहू (सरपंच संघ उपाध्यक्ष इलदा )एवं भगवानी साहू है
इस कार्यक्रम के आयोजन से नवरात्रि में हो रही धूम में और रौनक आएगी। खरोरा तिल्दा सहित आसपास के गांव के हजारों लोगों की उपस्थिति इस कार्यक्रम के रौनक को को और बढ़ा देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *