एवरग्रीन वेलफेयर फाउंडेशन, रायपुर द्वारा एजाज़ी प्रोग्राम 2026 का सफल आयोजन, 150 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान



एवरग्रीन वेलफेयर फाउंडेशन, रायपुर द्वारा एजाज़ी प्रोग्राम 2026 का सफल आयोजन, 150 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
रायपुर। एवरग्रीन वेलफेयर फाउंडेशन, बैजनाथपारा, रायपुर द्वारा आयोजित एजाज़ी प्रोग्राम 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन मुस्लिम हॉल, बैजनाथपारा में किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 150 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी मेहनत, लगन और कामयाबी की सराहना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. प्रोफेसर ए. जे. खान, डॉ. शाहीन कुरैशी, मोहतरमा अर्जुमन ढेबर, पूर्व महापौर श्री एजाज़ ढेबर, मौलाना अशरफ अशरफ़ी जिलानी, जनाब सोहेल सेठी, जनाब नौमान अकरम, मौलाना एहतेशाम अली फारूकी एवं जनाब मोहम्मद सिराज सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
फाउंडेशन का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को पहचान देना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सकारात्मक वातावरण निर्मित करना है। कार्यक्रम में बच्चों एवं उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
अंत में एवरग्रीन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया। सभी के सहयोग से एजाज़ी प्रोग्राम 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
एवरग्रीन वेलफेयर फाउंडेशनबैजनाथपारा, रायपुर, छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *