रायपुर। खनिज शाखा रायपुर में चहेते कर्मचारियों को लेकर विभागीय मतभेद शुरू हो गया है। विभाग में तबादले के दो माह बाद भी बाबू को नहीं किया रिलीव, एक को बैठाकर दे रहे वेतन रायपुर। खनिज शाखा रायपुर में चहेते कर्मचारियों को लेकर विभागीय मतभेद शुरू हो गया है। विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-२ जलंधर वर्मा का तबादला होने के दो माह बाद भी उन्हें रिलीव नहीं किया जा रहा है। दूसरी ओर उनके स्थान पर एक महिला सहायक ग्रेड-२ का धमतरी से रायपुर लाया गया है। वो कार्यालय में आकर बैठ चुकी हैं। अब तक उन्हें कोई प्रभार नहीं दिया गया। कारण यह है कि जलंधर वर्मा को रिलीव करने के बाद ही महिला कर्मचारी को चार्ज दिया जाएगा। एेसी स्थिति में महिला कर्मचारी को विभाग बिना काम के ही वेतन दे रहा है।
रिटायर्ड बाबू का कुर्सी पर कब्जा
इसी तरह एडीएम कार्यालय के अभियोजन शाखा में भी एक बाबू दो वर्ष पूर्व ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस तरह की गोपनीय शाखा में उनकी कुर्सी फिर भी सजी हुई है। इस जगह में फूड और अन्य विभाग के प्रकरण निबटाए जाते हैं।
पहले भी सामने आ चुके हैं बड़े घोटाले
खनिज विभाग में पहले ही १५ साल से टिके एक सहायक ग्रेड-२ ने रायल्टी क्लीयरंेस घोटाले को अंजाम दिया था। विभाग ने उसे काफी हद तक बचाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को मिले सबूतों के बाद बाबू की गिरफ्तारी हो गई। इसी तरह अब भी वर्षों से टिके बाबूओं को खनिज शाखा में रोक के रखा जाता रहा है। कमिश्नर ने कहा था टेबल बदलोकमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने जिला प्रशासन के सभी बाबुओं के टेबल बदलने के निर्देश दिए थे। अब तक इस पर विचार नहीं किया गया। जिनका तबादला हो गया उन्हें भी रिलीव नहीं किया जा रहा है।
पहले भी सामने आ चुके हैं बड़े घोटाले
खनिज विभाग में पहले ही 15 साल से टिके एक सहायक ग्रेड-2 ने रायल्टी क्लीयरंेस घोटाले को अंजाम दिया था। विभाग ने उसे काफी हद तक बचाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को मिले सबूतों के बाद बाबू की गिरफ्तारी हो गई। इसी तरह अब भी वर्षों से टिके बाबूओं को खनिज शाखा में रोक के रखा जाता रहा है। कमिश्नर ने कहा था टेबल बदलोकमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने जिला प्रशासन के सभी बाबुओं के टेबल बदलने के निर्देश दिए थे। अब तक इस पर विचार नहीं किया गया। जिनका तबादला हो गया उन्हें भी रिलीव नहीं किया जा रहा है।
अभी तक सहायक ग्रेड-2 को रिलीव नहीं किया गया है। अभी टेंडर प्रक्रिया के लिए अनुभवी कर्मचारी की जरूरत थी जल्द ही रिलीव किया जाएगा।
एचके मारवाह, उपसंचालक, खनिज प्रशासन

