*16-17 अक्टूबर को होटल बेबीलोन में सजेगी पारंपरिक गरबा की भव्य महफिल, बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर होंगी मुख्य अतिथि*

*16-17 अक्टूबर को होटल बेबीलोन में सजेगी पारंपरिक गरबा की भव्य महफिल, बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर होंगी मुख्य अतिथि*



राजधानी रायपुर में पारंपरिक डांडिया और गरबा का सबसे प्रतिष्ठित व लोकप्रिय आयोजन ‘रायपुर रास’ (सीजन 5) आगामी 16 और 17 अक्टूबर को होटल बेबीलोन में आयोजित होने जा रहा है,इसी कड़ी में आयोजन की जानकारी साझा करने हेतु मंगलवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष सार्थक शर्मा ने बताया कि इस साल आयोजन का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर होंगी, जो मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसके साथ ही अध्यक्ष सार्थक शर्मा ने महोत्सव से जुड़ी मुख्य विशेषताएं भी बताई
*छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा*
*गरबा की शुरुवात सुआ,ददरिया, करमा या पंथी गीतों की धुनों को पारंपरिक गुजराती गरबा बिट्स के साथ मिक्स करके बजाया जाएगा।
*इसके साथ ही गढ़कलेवा कॉर्नर स्टाल लगाए जायेंगे जहां छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजन जैसे चीला,फरा,भजिया,खुरमी, अनरसा का स्वाद ले सकेंगे।
*विजेताओं की श्रेणी में बेस्ट छत्तीसगढ़ी ट्रेडिशनल लुक का अवार्ड उन्हें दिया जाएगा जिन्होंने अपनी वेशभूषा और डांस स्टेप्स छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बेहतरीन तरीके से दर्शाया हो।
* *100% पारंपरिक गरबा संगीत:* सांस्कृतिक शुद्धता को बनाए रखने के लिए इस दो दिवसीय उत्सव में केवल पारंपरिक गरबा गीत ही बजाए जाएंगे, बॉलीवुड गानों पर पूरी तरह रोक रहेगी।
* *अनिवार्य ड्रेस कोड:* वेन्यू के भीतर केवल और केवल पारंपरिक परिधानों (Traditional Dress) में ही प्रवेश की अनुमति होगी। वेस्टर्न या कैजुअल कपड़ों में एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित है।
* *पारिवारिक माहौल व सख्त एंट्री नियम:* कार्यक्रम में पूरी तरह से पारिवारिक व सुरक्षित माहौल रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर केवल कपल्स और ग्रुप एंट्री को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि स्टैग बॉयज (अकेले लड़कों) का प्रवेश वर्जित रहेगा।
* *’AC वाला गरबा’:* अक्टूबर की उमस और गर्मी से राहत देने के लिए पूरे वेन्यू को पूरी तरह से वातानुकूलित(Air-Conditioned) रखा गया है, ताकि लोग बिना पसीने और थकान के आनंद ले सकें।
* *लाखों के बंपर इनाम:* जैन मोबाइल की तरफ से सभी को एक स्क्रैच कूपन दिया जाएगा, जिसमें iPhone और iPad जीतने का मौका मिलेगा। साथ ही, श्री ट्रेवल्स की ओर से विजेताओं को बाली, स्विट्जरलैंड, श्रीलंका और फुकेत की इंटरनेशनल ट्रिप्स दी जाएंगी।
* *सुरक्षा व चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम:* वेन्यू पर सीसीटीवी कैमरों और महिला बाउंसर्स की टाइट सिक्योरिटी रहेगी। सुगम यातायात के लिए पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस बल और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की मेडिकल टीम व ambulance मौके पर तैनात रहेगी।
आयोजन समिति के अनुसार, ‘रायपुर रास’ का यह सीजन सुरक्षा, संस्कृति, ग्लैमर और बंपर उपहारों के अनूठे संगम के साथ रायपुर वासियों को एक नया और अविस्मरणीय अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से सार्थक शर्मा,ऋषभ सोनी,वर्धन पाठक,शशांक ठाकुर,ऋषभ जैन,यश सोनी,प्रतीक कसार,शुभांशु आचार्य ,रवि दीक्षित,सिद्धार्थ ठक्कर,मोहित नानवानी,नितिन भंडारकर, यश गोलछा,अमित वर्मा,पलाश बरडिया ,अवि चौरसिया,दिव्यांश अग्रवाल,मानस श्रीवास्तव उपस्थित रहे। ——————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *