कांग्रेस सांसद पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप में महिला मोर्चा का हल्ला बोल, कांग्रेस भवन का घेराव

कांग्रेस सांसद पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप में महिला मोर्चा का हल्ला बोल, कांग्रेस भवन का घेराव


जेएनयू से सस्पेंड इनर मणिपुर सांसद बिमोल अकोइजम के इस्तीफे की मांग, भाजपा महिला मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन
प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देश, जिला अध्यक्ष रुक्मणी उइके के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन
कांकेर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कांकेर द्वारा आज सोमवार 12 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन और कांग्रेस भवन का घेराव किया गया। यह प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष रुक्मणी उइके के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम सुबह 11 बजे कांकेर ऊपर-नीचे रोड मुख्य मार्ग पर आयोजित हुआ।
विरोध का विषय – इनर मणिपुर सांसद पर जेएनयू में महिला छात्रों से यौन दुर्व्यवहार का आरोप, कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर होने का दावा
महिला मोर्चा ने बताया कि विरोध प्रदर्शन का विषय कांग्रेस के इनर मणिपुर से सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम को महिला छात्रों के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोप में जेएनयू से सस्पेंड किया जाना है। मोर्चा ने कहा कि यह घटना अत्यंत शर्मनाक है और ऐसे समय में हुई है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश भर में पितृसत्ता को खत्म करने की बात कर रहे हैं। इससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है।
सांसद के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना, बड़ी संख्या में मातृशक्ति हुई शामिल
इस घिनौनी घटना के विरोध में एवं कांग्रेस सांसद के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुमित्रा मार्कोले, पूर्व भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा शर्मा, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रुखमणी उईके, जिला महामंत्री विजया लक्ष्मी कौशिक, पार्षद मीरा सलाम, चित्रलेखा जैन, उगेश्वरी उईके, मंजू सारथी, मीना उईके, अनिता सोनी, प्यारी साहू, अंजू नेगी, निधि संचेती, स्मृति कौशिक, दीप्ती साहा, बेबी लता श्रीवास्तव, तमन्ना लखानी, सीता गुप्ता सहित स्वसहायता समूह की बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाया।
भाजपा जिला नेतृत्व का मिला समर्थन, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक और जिलाध्यक्ष महेश जैन रहे मौजूद
जिले के पदाधिकारीगण एवं मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री तथा महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ता बहनें एवं मातृशक्ति ने अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, राजा देवनानी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक, पार्षद विकास अंभोरे, जय प्रकाश गेडाम, जितेंद्र सिन्हा का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *