Afroj khwaja:-दंतेवाड़ा में कांग्रेस की जीत कांग्रेस वा बस्तर की आमजनता की जीत सत्यनारायण शर्मा

अफरोज ख़्वाजा: रायपुर-दंतेवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा की भारी मतों से जीत का स्वागत करते हुये विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा है कि बस्तर में शांति की बहाली और खुशहाली का जनता ने पंजा छाप पर बटन दबाकर स्वागत किया। यह भूपेश बघेल सरकार के सकारात्मक कार्यो की जीत है।

कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत का श्रेय देते हुये
सत्यनारायण शर्मा ने कहा है कि मोहन मरकाम के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला चुनाव है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का नेतृत्व भी भूपेश बघेल के नेतृत्व की ही तरह कांग्रेस के लिये शुभ साबित हुआ है। चुनाव घोषणा के पहले से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दंतेवाड़ा के बूथ अध्यक्षों की बैठकें ली और चुनाव के अंत तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मेहनत की। जिसकी सफलता आज देखने को मिली है जनता ने कांग्रेस पार्टी पर अपना विश्वास जताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *