“रामचरितमानस: ए गाइड टू मैनेजमेंट एंड लीडरशिप “डॉ. अनूप ‘अर्पण’ की पुस्तक ने प्रबंधन जगत में मचाई धूम



“रामचरितमानस: ए गाइड टू मैनेजमेंट एंड लीडरशिप “डॉ. अनूप ‘अर्पण’ की पुस्तक ने प्रबंधन जगत में मचाई धूम


धर्मग्रंथ से मैनेजमेंट तक: डॉ. अनूप ‘अर्पण’ का अनूठा प्रयोग


राष्ट्रीय पुस्तक मेला ,2026 के अंतर्गत प्रदर्शित डॉ. अनूप ‘अर्पण’ की पुस्तक श्री रामचरितमानस : ए गाइड टू मैनेजमेंट एंड लीडरशिप ने प्रबंधन और नेतृत्व की दुनिया में एक नई दिशा दी है। अपनी अद्वितीयता के लिए एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज यह पुस्तक छात्रों, विद्वानों और कॉर्पोरेट नेताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। पुस्तक में श्री राम के धैर्य एवं संकट प्रबंधन सीता की गरिमा एवं मूल्य आधारित नेतृत्व, हनुमान जी की संचार शैली टीमवर्क और संवाद के आदर्श को प्रस्तुत करते हुए प्रबंधन विज्ञान के गुणों से अवगत कराया गया है | मूल रूप से लखनऊ के निवासीडॉ. अनूप ‘अर्पण’ की यह कृति भारतीय परंपरा और आधुनिक प्रबंधन के बीच एक जीवंत पुल है। यह दिखाती है कि नेतृत्व के सिद्धांत केवल पश्चिमी केस स्टडीज़ से नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर से भी निकाले जा सकते हैं। डॉ अनूप द्वारा लिखित कई पुस्तकों का पूर्व में भी सफल प्रकाशन किया जा चुका है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *