हरदोई युवा महोत्सव पांचवे सीजन के प्रथम ऑडिशन में प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर


हरदोई युवा महोत्सव पांचवे सीजन के प्रथम ऑडिशन में प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर
कल देर शाम गायन, नृत्य एवं मॉडलिंग के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा “मेघा तिवारी की रिपोर्ट*
हरदोई(उत्तरप्रदेश)। युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले हरदोई युवा महोत्सव के तहत आज एच के लॉन में गायन, नृत्य एवं मॉडलिंग प्रतियोगिताओं के लिए ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि की श्रेणी में समाजसेवी व अधिवक्ता अविनाश चंद्र गुप्ता व युवा समाजसेवी मिलन मिश्रा ने दीप प्रज्जलन व गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया , व टीम एवं प्रतिभागियो का मार्गदर्शन किया ऑडिशन में 300 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
गायन के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज से निर्णायक मंडल उस्मान सिद्दीकी, अजीत सिंह , अभिनव पाण्डेय का दिल जीत लिया एवं नृत्य के निर्यायक शुभम बैशवार एवं मॉडलिंग में अभय शाह ने उपस्थित दर्शकों व प्रतिभागिओ को अपने सुझावों से प्रभावित किया, वहीं नृत्य के प्रतिभागियों ने विभिन्न गीतों पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। मॉडलिंग मिस्टर एन्ड मिस हरदोई ऑडिशन में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, के साथ रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजकों के अनुसार, हरदोई युवा महोत्सव का उद्देश्य हरदोई एवं आसपास के क्षेत्रों में छिपी युवा प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें अपनी कला एवं हुनर को बड़े स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर देना है। गायन का सयोजन आयुष ठाकुर नृत्य का शिवाय श्री वास्तव एवं मॉडलिंग का जतिन व कबीर व श्रद्धा ने किया
ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। द्वितीय आडीशन की घोषणा जल्द की जाएगी उससे पहले प्रेसवार्ता का आयोजन किया जाएगा जिसमे पुरे महोत्सव एवं आयोजनों की रुपरेखा को विस्तार से बताया जाएगा
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक मंडल से अंशू गुप्ता,सुमित श्री वास्तब भानु, व सयोजन में निर्मल गुप्ता, पवन कश्यप, संकेत तिवारी, ऋषभ राजवंशी, राधे प्रियांशु भारती, वैशाली, शीतल शुक्ला, आकाश सिंह, नीरज अस्थाना अजितेश्वर शुक्ला,आयुष सिंह,उजूल, जतिन अवस्थी कबीर त्रिपाठी माधव सिंह, श्रद्धा चौरसिया, वैभव शुक्ला, हर्ष श्री वास्तव,आकाश शुक्ला , प्रद्युम गुप्ता , गौरव गुप्ता विधान,.सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *