अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नदीम जावेद जी के निर्देश से अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी श्री महेंदर वोहरा जी और अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री सैय्यद इम्तियाज़ हैदर जी के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई नियुक्तियां की गई। जिसमें मोहम्मद सरोश प्रदेश प्रभारी महामंत्री, रिज़वान हमीदी रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष के साथ साथ अन्य पदों पर भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई।
प्रदेश अध्यक्ष श्री इम्तियाज़ हैदर ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए नवनियुक्तो को बधाई दी और बताया कि अल्पसंख्यक विभाग की प्राथमिकता यही रहेगी कि शासन की योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यको को मिले, जिसके तहत मुस्लिम,सिख, ईसाई, बुद्धिस्ट, जैन समाज के लोगो को उनका मौलिक अधिकार दिलाने का पूरा प्रयास विभाग के पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा।
Afroj khwaja अल्पसंख्यक चेयरमैन इम्तियाज़ हैदर द्वारा मोहम्मद सरोश प्रदेश प्रभारी महामंत्री और रिजवान हमीदी रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष का प्रभार दिया

