*“इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 “के विजेता रितेश पाल का कुलदीप जुनेजा शहर अध्यक्ष ने किया सम्मान*
रायपुर / उत्तर विधानसभा क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर निवासी रितेश पाल हाल में मुंबई में आयोजित कार्यक्रम india‘s Best Dancer सीजन 5 के विजेता बनने पर रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा एवं शहर अध्यक्ष श्री कुमार मेनन ने शॉल पहनाकर मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया ! इस अवसर पर जुनेजा ने रितेश को बधाई देते हुये पुरे गांडा समाज के प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर गौरव बढ़ाये रखने की बात कहीं! शहर अध्यक्ष श्री मेमन ने पुरे प्रदेशवासियो की ओर से बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामनायें किया !प्रमुख रूप से सुनील भुवाल संजय सोनी, मिलिंद गौतम कमल धृतलहरे सागर तांडी आकाश नाग बसतो बेहरा महेंद्र बाघ राधे नायक, जगन्नाथ नायक दसरथ तांडी सहित सामाजिक कार्यकर्त्ता मौजूद रहें

