रायपुर से डॉक्टर अब कांकेर में, निःशुल्क न्यूरोलॉजी परामर्श शिविर 4 अक्टूबर को

रायपुर से डॉक्टर अब कांकेर में, निःशुल्क न्यूरोलॉजी परामर्श शिविर 4 अक्टूबर को


डॉ. आशा साहू देंगी सेवाएं, श्री बालाजी हॉस्पिटल में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा कैंप
कांकेर। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। रायपुर की प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशा साहू अब कांकेर में अपनी सेवाएं देंगी। श्री बालाजी हॉस्पिटल, कांकेर में निःशुल्क न्यूरोलॉजी परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशा साहू करेंगी जांच
डॉ. आशा साहू Consultant Neurologist, VY Hospital Raipur में पदस्थ हैं। उनकी योग्यता MBBS – GMC Bhopal, DNB – General Medicine Bombay Hospital Indore, MNAMS, CCEBDM, Ex-Senior Resident – AIIMS Raipur, DrNB Neurology – Medanta The Medicity Gurgaon है। वे न्यूरो संबंधी जटिल रोगों की विशेषज्ञ हैं।
शिविर का समय और स्थान तय
निःशुल्क शिविर का आयोजन रविवार 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा। स्थान श्री बालाजी हॉस्पिटल, कांकेर, नेक्सा मारुति शोरूम के सामने, मुख्य रोड तेलकाबोर्ड, एकता नगर, कांकेर, छत्तीसगढ़ रहेगा।
इन समस्याओं के लिए लें परामर्श
शिविर में स्ट्रोक/लकवा/पैरालिसिस, बार-बार सिरदर्द/माइग्रेन, मिर्गी/दौरे, पार्किंसन रोग, याददाश्त की समस्या/डिमेंशिया, चक्कर एवं संतुलन की समस्या, नसों में कमजोरी, झनझनाहट एवं सुन्नपन, गर्दन एवं कमर दर्द/नस दबना तथा अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के लिए परामर्श लिया जा सकता है।
पंजीकरण अनिवार्य, संपर्क करें
शिविर में पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण एवं संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 8839002511 और 9425259957 पर संपर्क कर सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि अपने परिवार एवं परिचितों तक यह जानकारी जरूर पहुँचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *