*रायपुर में उपभोक्ता जन जागरूकता अभियान, ई-रिक्शा के जरिए लोगों को किया जागरूक*

**रायपुर में उपभोक्ता जन जागरूकता अभियान, ई-रिक्शा के जरिए लोगों को किया जागरूक**





राजधानी रायपुर, 21और 22 सितंबर 2026 को अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन रायपुर इकाई द्वारा सोमवार और मंगलवार को उपभोक्ता अधिकारों और जागरूकता को लेकर जनहितकारी उपभोक्ता जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को खरीदारी के समय अपने अधिकारों के प्रति सजग करना, मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाव, नाप-तौल में पारदर्शिता तथा साइबर ठगी से सावधान रहने के लिए जागरूक करना रहा।यह अभियान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रेरणास्रोत श्री हरिशंकर शुक्ल, राष्ट्रीय महासचिव श्री चितरंजन कुमार पर्वत, प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शैलेश चौधरी के मार्गदर्शन में तथा रायपुर जिला अध्यक्ष श्री दुर्गेश वर्मा के तत्वावधान में आयोजित किया गया।अभियान की शुरुआत सदर बाजार से हुई। इसके बाद कार्यकर्ता बूढ़ा तालाब, पुरानी बस्ती, लाखे नगर, गोल चौक, भारत माता चौक होते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां अभियान का समापन किया गया।अभियान के दौरान ई-रिक्शा पर जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाए गए तथा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और आम उपभोक्ताओं से सीधे पंपलेट देकर संवाद कर उन्हें उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी दी। लोगों से विशेष रूप से अपील की गई कि कोई भी सामान खरीदते समय बिल अवश्य लें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर खरीदारी का प्रमाण उपलब्ध रहे।कार्यकर्ताओं ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति भी लोगों को सजग किया। मिठाई, दूध, तेल, मसाले, पनीर सहित अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट की आशंका होने पर संबंधित विभाग को सूचना देने, आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को जानकारी देने अथवा अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन रायपुर इकाई तक शिकायत पहुंचाने की अपील की गई।इसके साथ ही छोटे-बड़े दुकानदारों को नाप-तौल के उपकरणों का सत्यापन एवं सही माप-तौल रखने के संबंध में भी जागरूक किया गया। संगठन ने कहा कि बाजार में पारदर्शी व्यापार व्यवस्था और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए व्यापारी और ग्राहक दोनों की जागरूकता जरूरी है।अभियान के दौरान साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आम नागरिकों से कहा गया कि वे किसी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल न दें, अपना OTP किसी के साथ साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग या पुलिस को सूचना दें।इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री दुर्गेश वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सविता मौर्या, महिला जिला महासचिव श्रीमती मंजू जायसवाल, महिला जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती मैरी फ्रांसीसी,टोमन दास बंजारे उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष केयर भूषण यादव, विश्वनाथ सोनवानी घनश्याम वर्मा, लोमष निषाद रोहित वर्मा, दिनेश वर्मा, रामेश्वर साहू सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।संदेश — “जागरूक हो उपभोक्ता हमेशा रहे सुख भोगता।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *