फिल्म ‘नुमान अंश’ है भारत की संत-संस्कृति और सनातन आस्था की सजीव झलक, सिर्फ फिल्म नहीं सनातन मूल्यों का जीवंत दर्शन
रायपुर के राज टॉकीज में हुआ निःशुल्क प्रदर्शन, बड़ी संख्या में पहुंचे धर्मप्रेमी और संतजन
रायपुर। सनातन धर्म की महान संत परम्परा, भारतीय संस्कृति और हिंदुस्तान की आस्था की पहचान को दर्शाती फिल्म ‘नुमान अंश’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हमारे सनातन मूल्यों का जीवंत दर्शन है।
सभी सनातनी आएं एक मंच पर
इस फिल्म के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह आवश्यक है कि सभी सनातनी एक मंच पर आएं और समाज के हर वर्ग को यह फिल्म दिखाएं। इसी संकल्प के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है।
धर्म रक्षक आलोक पांडे दिखा रहे हैं निःशुल्क फिल्म
इसी संकल्प के साथ धर्म रक्षक अधिवक्ता आलोक पांडे द्वारा लगातार गरीब, जरूरतमंद और आम लोगों को यह फिल्म निःशुल्क दिखाई जा रही है। उनका उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में इस फिल्म को देखने से वंचित न रहे।
राज टॉकीज में हुआ भव्य प्रदर्शन
इसी कड़ी में कल राज टॉकीज, रायपुर में फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी, संतजन एवं सनातनी बंधुओं ने पहुँचकर फिल्म देखी और भारतीय संस्कृति के इस गौरवमयी प्रयास की सराहना की।
आलोक पांडे ने कहा – हर सनातनी तक पहुँचाना हमारा धर्म
इस अवसर पर आलोक पांडे ने कहा – “‘नुमान अंश’ हमारी आस्था, हमारी संस्कृति और हमारे साधु-संतों के त्याग की कहानी है। इसे हर सनातनी तक पहुँचाना हमारा धर्म है। हमारा प्रयास रहेगा कि कोई भी व्यक्ति अर्थ के अभाव में इस प्रेरणादायी फिल्म से वंचित न रहे। जय श्री राम!” यह निःशुल्क प्रदर्शन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।