भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’

रायपुर छत्तीसगढ मेघा तिवारी

भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।”रायपुर फूडीज कि इंफ्लुएंसर्स तनू श्री दास को किया गया सम्मानित”
कार्यक्रम में समाज एवं अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवा अधिवक्ताओं, युवा पत्रकारों, युवा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स एवं युवा चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। युवाओं की प्रतिभा और उनके सामाजिक योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें आगे भी समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का जन्मदिवस भी मनाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मोतीलाल साहू , विधायक, रायपुर ग्रामीण; लक्ष्मी वर्मा, राज्यसभा सांसद; अनुज शर्मा, विधायक, धरसींवा; श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन; बृजमोहन अग्रवाल, लोकसभा सांसद, रायपुर; रमेश सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष, रायपुर शहर; एवं अमित साहू, प्रदेश मंत्री , भाजयुमो सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से युवा शक्ति के सम्मान, प्रोत्साहन और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत युवाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को समाज के सामने रेखांकित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *