छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में वार रूम का किया गठन



छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में वार रूम का किया गठन
रायपुर। छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री केशव चंद्राकर जी के नेतृत्व में प्रदेश OBC कांग्रेस की टीम द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से वार रूम का गठन किया गया।
प्रदेश कार्यालय राजीव भवन से संचालित होने वाले इस वार रूम के माध्यम से प्रदेशभर की जिला टीमों के गठन, संगठनात्मक अभियानों, विभिन्न कार्यक्रमों एवं संचार समूहों के बेहतर समन्वय का कार्य किया जाएगा।वार रूम के माध्यम से जिला एवं ब्लॉक स्तर तक संगठन की गतिविधियों की नियमित जानकारी, आपसी समन्वय तथा कांग्रेस की विचारधारा और OBC वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव चंद्राकर जी ने कहा कि मजबूत संगठन ही प्रभावी जनसंपर्क का आधार है। वार रूम के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में OBC कांग्रेस के संगठन को सक्रिय एवं मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश OBC कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री श्री शीत श्रीवास जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मित्रभान साहू जी, प्रदेश सचिव श्री दीपक सिन्हा जी सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
साथ ही रायपुर शहर जिला OBC कांग्रेस अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सेन जी एवं रायपुर ग्रामीण जिला OBC कांग्रेस अध्यक्ष श्री मुकेश साहू जी भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *