मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 सितम्बर को बेमेतरा जिले को देंगे 183 करोड़ की सौगात, 30 कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 सितम्बर को बेमेतरा जिले को देंगे 183 करोड़ की सौगात

30 कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

 

शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

 

 

 

बेमेतरा, 12 सितम्बर 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 13 सितंबर को बेमेतरा के स्कूल ग्राउंड मैदान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय जिले वासियों को *183.36 करोड़ रुपये* के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

 

मिली जानकारी के अनुसार 30 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा, जिसमें 22 कार्य भूमिपूजन के 153.55 करोड़ तथा 08 कार्य लोकार्पण के 29.80 करोड़ शामिल हैं।

 

विभागवार विवरण इस प्रकार है –

 

लोक निर्माण विभाग : 05 कार्य, लागत 131.82 करोड़ का भूमिपूजन

– मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना : 07 कार्य, लागत 14.17 करोड़ का भूमिपूजन

– पुलिस अधीक्षक कार्यालय : 01 कार्य, लागत 2.76 करोड़ का भूमिपूजन

– प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना : 01 कार्य, लागत 2.54 करोड़ का भूमिपूजन

– जनपद पंचायत बेरला : 05 कार्य, लागत 1.42 करोड़ का भूमिपूजन

– जनपद पंचायत बेमेतरा : 05 कार्य (03 भूमिपूजन 82.88 लाख + 02 लोकार्पण 48.40 लाख) कुल 1.31 करोड़

– लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग : 02 कार्य, लागत 2.31 करोड़ का लोकार्पण

– मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय : 01 कार्य, लागत 25 लाख का लोकार्पण

 

मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, पुलिस अधोसंरचना एवं ग्रामीण विकास से जुड़े इन कार्यों की सौगात से बेमेतरा जिले के विकास को नई गति मिलेगी।

 

 

 

81 शिक्षकों का होगा सम्मान

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं अतिथियों के द्वारा 81 सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही  इस आयोजन में जिले के प्रतिभावान 42 विद्यार्थियों को बेमेतरा के दानदाताओं के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 1986 में तत्कालीन विधायक बेमेतरा स्वर्गीय श्री रेवेन्द्र सिंह वर्मा ने नागरिकों एवं अधिकारियों के सहयोग से शिक्षक सम्मान समारोह की शुरुआत की है, तब से यह सम्मान समारोह अनवरत 40 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद दुर्ग लोकसभा श्री विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू, विधायक साजा श्री ईश्वर साहू,रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड श्री जितेन्द्र साहू ,स्वामी राजीव लोचन दास जी दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर, डॉ. संजय तिवारी ,कुलपति हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग, माननीय कल्पना योगेश तिवारी अध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतरा, विजय सिन्हा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा, हेमा जय दिवाकर ,अध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू उपस्थित रहेंगे।

 

इसके साथ ही जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एवं सर्व सदस्यगण, सर्व जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण तथा जिले के समस्त नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण भी कार्यक्रम में आमंत्रित हैं।

 

जिला प्रशासन बेमेतरा ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *