आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़
*किसानों के साथ छलावे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को आम आदमी पार्टी ने दिखाए काले झंडे*
*किसानों से वादाखिलाफ़ी बंद करे सरकार -अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप*
रायपुर: आम आदमी पार्टी लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और उनके शोषण के विरोध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ काली पट्टी लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया एवं काले झंडे दिखाए।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी असंवेधानिक है, छत्तीसगढ़ में आम जनता के मुद्दों को उठा रहे कार्यकर्ताओं की सरकार जबरन गिरफ़्तारी कर जनता की आवाज़ और मांग को दबाना चाह रही है। सरकार प्रदेश के किसानों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए निम्नलिखित प्रमुख मांगें और मुद्दे उठाए:1. किसान सम्मान निधि राशि लॉट के नाम रोकी गयी है उसे शीघ्र प्रदान किया जाये।2. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें: केंद्र सरकार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को अविलंब लागू करे ताकि किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य मिल सके।3. एग्रीस्टेक और रकबा समर्पण पर रोक: राज्य सरकार ‘एग्रीस्टेक’ और रकबा समर्पण के नाम पर किसानों को परेशान करना तुरंत बंद करे।4. धान खरीदी की गारंटी: प्रदेश के लाखों किसान कर्ज के बोझ तले दबे हैं। यदि सरकार ने आगामी सीजन में सभी किसानों के पूरे धान की खरीदी नहीं की, तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।5. आधार,ई केवाईसी, बैंक खाता, भूमि रिकॉर्ड अथवा अन्य दस्तावेजों में त्रुटि शिविर लगाकर जल्द सुधार किया जाये।
आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया और उनके हितों से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ, तो पार्टी प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
मिहिर कुर्मी प्रदेश मीडिया प्रभारी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़8461830001