*सपनों के मंच से, आत्मविश्वास के ताज तक — 12 सितंबर को होगा “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले*
*महिलाओं के हुनर, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का भव्य उत्सव*
रायपुर। राजधानी की महिलाओं के हुनर, आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व को एक विशेष मंच प्रदान करने के उद्देश्य से *AT ज्वैलर्स कोतवाली द्वारा मिसेज रायपुर 2026* का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तहत शहर की विभिन्न सोसाइटीज में फैशन शो एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर फाइनलिस्ट का चयन किया गया है। अब इन सभी प्रतिभाशाली प्रतिभागियों के बीच *12 सितंबर को प्रतिष्ठा द बैंक्वेट में भव्य ग्रैंड फिनाले* आयोजित किया जाएगा। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा एवं रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे शामिल होंगी।
AT ज्वैलर्स के चेयरमैन तिलोकचंद बरडिया ने बताया कि *मिसेज रायपुर 2026* केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि रायपुर की महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व को सेलिब्रेट करने का एक प्रयास है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को पहचान दे सकें, अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित कर सकें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए *51,000, 31,000* और *21,000* के आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही विजेताओं को AT ज्वैलर्स कोतवाली के ब्रांड फेस के रूप में जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। सभी प्रतिभागियों के लिए विशेष उपहारों के साथ-साथ ग्रैंड फिनाले में दर्शकों के लिए विभिन्न गेम्स, सरप्राइज़ और आकर्षक इनाम भी रखे गए हैं।
मिसेज रायपुर 2026 को और खास बनाने के लिए शहर की प्रत्येक सहभागी सोसाइटी में आयोजित एक्टिविटीज के दौरान एक लकी विनर का चयन किया जा रहा है, जिसे AT ज्वैलर्स कोतवाली की ओर से विशेष रूप से सिल्वर कॉइन प्रदान किया जा रहा है। इस पहल ने सोसाइटीज में प्रतिभागियों के बीच उत्साह और रोमांच को और बढ़ा दिया है।
AT ज्वैलर्स कोतवाली का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से रायपुर की महिलाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने का अवसर देना है। यह आयोजन उन महिलाओं के लिए एक खास मंच बनकर सामने आया है, जो अपने व्यक्तित्व को नए अंदाज में प्रस्तुत करना चाहती हैं और अपने सपनों को एक नई पहचान देना चाहती हैं।
मिसेज रायपुर 2026 के माध्यम से शहर की विभिन्न सोसाइटीज को एक मंच पर जोड़ने के साथ-साथ महिलाओं के बीच उत्साह, सहभागिता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रैंड फिनाले में फैशन, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिलेगा, जहां रायपुर की चुनिंदा फाइनलिस्ट अपने व्यक्तित्व और हुनर का प्रदर्शन करेंगी। इसी मंच पर तय होगा कि *मिसेज रायपुर 2026* का प्रतिष्ठित ताज किसके सिर सजेगा।

