*मक्का-मदीना से उमराह कर लौटे मंजूर बैग का इंदौर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत*
*देश की एकता, भाईचारे और खुशहाली के लिए की दुआ**मेघा तिवारी की रिपोर्ट*इंदौर- मक्का-मदीना की 20 दिवसीय जियारत एवं उमराह पूर्ण कर अपने वतन लौटे संस्था सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बैग एवं शकील खान का इंदौर एयरपोर्ट आगमन पर संस्था के साथियों एवं परिवारजनों शुभचिंतकों द्वारा जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित संस्था के साथियों ने मंजूर बैग का तीसरी बार उमरा करने पर पुष्पमाला एवं सम्मान के साथ स्वागत करते हुए उन्हें उमराह की मुबारकबाद दी। मंजूर बैग ने मक्का-मदीना में देश की एकता, अखंडता, भाईचारे, अमन-चैन और देशवासियों की खुशहाली के लिए विशेष दुआ की।कार्यक्रम में मुख्यरूप से यूनुस खान, नासिर बैग, माहिर शाह बाबा सोहेल पठान, राज वर्मा, फहीम खान, गोलू शेख, रवीश पचोरिया, नवीन भीलवाड़ा, भगत बचारिया, फ़ैज़ान बैग तहसीन ख़ान एडवोकेट समीर बैग एवं रियाज खान सहित संस्था के अनेक साथी एवं परिवारजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर रियाज़ ख़ान ने कहा कि मंजूर बैग सर्वधर्म एवं मानव समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वे सभी धर्मों के लोगों की मदद और सेवा के लिए हमेशा आगे रहते हैं। सभी ने उनके इस सेवाभावी कार्य की सराहना करते हुए कामना की कि वे भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा एवं मानवता के लिए कार्य करते रहें, जिससे समाज और देश में शांति, प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारा कायम रहे।सभी उपस्थितजनों ने मंजूर बैग एवं शकील खान को उमराह की यात्रा पूर्ण कर सकुशल वतन वापसी पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी।
आपका रियाज खान उपाध्यक्ष, संस्था सर्वधर्म संघ