*छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने शुरू किया परिवार-आधारित ऑनलाइन सामाजिक सर्वेक्षण एवं जनगणना*
*समाज के परिवारों की जानकारी एकत्र कर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा एवं भविष्य की योजनाओं को मिलेगा आधार*
*केंद्र एवं प्रदेश की शासकीय योजनाओं के लाभ की सभी को मिलेगी जानकारी*
रायपुर। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज (रजि.) द्वारा समाज के परिवारों की शैक्षणिक, बेरोजगारी, रोजगार, सामाजिक, पारिवारिक, आवश्यकताएं एवं वैवाहिक स्थिति की जानकारी एकत्र करने के उद्देश्य से ऑनलाइन सिक्ख परिवार सर्वेक्षण शुरू किया गया है।
ऑनलाइन परिवार सर्वेक्षण एवं जनगणना फॉर्म की लॉन्चिंग प्रोजेक्टर के माध्यम से मीडिया के सामने की गई जिसमें QR कोड को स्कैन करने के बाद खुलने वाले फार्म को दिखाया गया और सिलसिले वार फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया |
समाज का मानना है कि किसी भी समाज की मजबूती के लिए यह जानना आवश्यक है कि समाज में कितने परिवार हैं, परिवारों में कितने सदस्य हैं, बच्चों की शिक्षा की स्थिति क्या है, कितने युवा रोजगार से जुड़े हैं, कितने रोजगार की तलाश में हैं ?, कितने लोगों को स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग की जरूरत है? समाज में किन किन क्षेत्रों में महिला पुरुष और प्रभावशाली बच्चे, युवक – युवतियां हैं | उच्च शिक्षा के लिए राजधानी में पढ़ाई की व्यवस्था एवं उचित मार्गदर्शन चाहने वालों की जानकारी के आधार पर उनकी जरूरतों को पूरा करने की व्यवस्था समाज द्वारा की जाएगी |
समाज को किन क्षेत्रों में विशेष सहयोग और शासकीय योजनाओं की आवश्यकता है इस सर्वेक्षण के बाद उन पर भी ध्यान दिया जाएगा |
इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा परिवारों से संबंधित आवश्यक जानकारी ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से एकत्र की जा रही है। इससे सिक्ख परिवारो को जानकारी देने कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी और वे अपने मोबाइल से कुछ ही मिनटों में सर्वेक्षण फॉर्म भर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने सभी सिक्ख परिवारों से अपील की है कि वे स्वयं अपना सर्वेक्षण फॉर्म भरें तथा अन्य सिक्ख परिवारों को भी फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करें।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के अनुसार यह सर्वेक्षण भविष्य में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सहायता, विवाह योग्य युवक-युवतियों, बच्चों के भविष्य तथा विभिन्न कल्याणकारी एवं सामाजिक कार्यक्रमों की बेहतर योजना बनाने में उपयोगी हो सकता है।छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि यह केवल आंकड़े जुटाने का अभियान नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक परिवार को एक-दूसरे से जोड़कर संगठित, सक्षम और आत्मनिर्भर सिक्ख समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
बेबीलॉन होटल के मालिक एवं वरिष्ठ समाज सेवी सरदार जगजीत सिंह खनूजा ने मीडिया को बताया कि सिक्ख समाज हमेशा से सेवाभावी समाज रहा है इस ऑनलाइन परिवार सर्वेक्षण एवं जनगणना फॉर्म के माध्यम से इस बार सिक्ख समाज के जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की शिक्षा रोजगार पर ध्यान दिया जाएगा
इस पूरे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा की आजकल सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है इसलिए हमने इसे ऑनलाइन किया है ताकि लोगों को किसी तरह का फॉर्म और उसे जमा करने का झंझट ना हो, आजकल Genz का जमाना है सब कुछ ऑनलाइन होता है इसलिए इसका लॉन्च किया गया है, इससे पूरे छत्तीसगढ़ के सिखों के बारे में हमें जानकारी मिलेगी किसको किसी तरह से परेशानी है, चाहे वह नौकरी की हो या फिर पारिवारिक समस्या हो इन सभी समस्याओं को हम सुलझाने की हर संभव कोशिश करेंगे |
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के ऑनलाइन परिवार सर्वेक्षण एवं जनगणना फॉर्म की लॉन्चिंग अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, कुलवंत सिंह खालसा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह भाटिया, देवेंद्र सिंह चावला, तरजीत सिंह मल्होत्रा, करमजीत सिंह नोटा, जसप्रीत सिंह चावला, इकबाल सिंह होरा, रणजीत सिंह खनूजा, अमृत सिंह सूर, इंदर पाल सिंह गांधी, मानवेंद्र सिंह डडियाला, जागीर सिंह बावा, नरेन्द्र सिंह चावला, बंटी जुनेजा, हरमिंदर सिंह राजू छाबड़ा, अत्तर सिंह, इंदरजीत सिंह इस्सर, सागर सिंह छाबड़ा, रविंदर सिंह आसी, मनप्रीत कौर धन्जल, खालसा शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह पट्टी, गुरुद्वारा महावीर नगर के प्रधान रणजीत सिंह खनूजा, सचिव मनमोहन सिंह सहित समाज के समस्त सदस्य एवं समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे |
सुखबीर सिंह सिंघोत्रा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज मो. 9301094242

