रूद्र सेना द्वारा हनुमान अंश फिल्म दिखाने की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध, स्वल्पाहार का होगा वितरण, श्रद्धालुओं के लिए की गई है विशेष व्यवस्था
रूद्र सेना प्रमुख आलोक पांडेय ने जारी किए 3 संपर्क नंबर 7354299999, 8120339984, 9425592756, धर्मप्रेमियों से फिल्म देखने की अपील, सनातन संस्कृति का जीवंत दर्शन है फिल्म
रायपुर। रूद्र सेना द्वारा हनुमान अंश फिल्म देखने वाले लोगों के लिए निःशुल्क फिल्म देखने की व्यवस्था का विकल्प दिया गया है। आलोक पांडे ने कहा कि परम पूज्य बाबा नीम करोली महाराज जी की दिव्य जीवनी पर आधारित फिल्म हनुमान अंश का प्रदर्शन सिनेमाघरों में किया जा रहा है। यह फिल्म केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, भक्ति, सेवा और हनुमान भक्ति का जीवंत दर्शन है। रूद्र सेना ने हनुमान अंश फिल्म देखने के लिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं बहनों और युवाओं से आग्रह है कि इस फिल्म को जरूर देखें और अपने परिवारजनों को भी यह फिल्म दिखाएं। रूद्र सेना द्वारा निःशुल्क फिल्म दिखाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि किसी के मन में इस फिल्म को देखने की प्रबल इच्छा है, तो वह निसंकोच रूद्र सेना से संपर्क कर सकता है। ऐसे सभी श्रद्धालुओं के लिए रूद्र सेना द्वारा फिल्म देखने की संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क की जाएगी।
इस अवसर पर स्वल्पाहार एवं भोजन प्रसाद की व्यवस्था रूद्र सेना द्वारा की जाएगी, विशेष रूप से बुजुर्ग माताओं बहनों के लिए वाहन की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाएगीप्रत्येक दर्शक को एक हनुमान चालीसा भेंट स्वरूप प्रदान की जाएगी, यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क एवं भक्तिभाव से प्रेरित है, सनातन प्रेमियों में दिख रहा है भारी उत्साह
इस अवसर पर स्वल्पाहार एवं भोजन प्रसाद की व्यवस्था रूद्र सेना द्वारा की जाएगी। विशेष रूप से बुजुर्ग माताओं बहनों के लिए वाहन की व्यवस्था भी रूद्र सेना द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही साथ प्रत्येक दर्शक को एक हनुमान चालीसा भेंट स्वरूप प्रदान की जाएगी। यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क एवं भक्तिभाव से प्रेरित है। रूद्र सेना का कहना है कि कोई भी श्रद्धालु फिल्म देखने से वंचित न रहे, इसलिए वाहन से लेकर भोजन तक की पूरी व्यवस्था संगठन ने अपने जिम्मे ली है। बुजुर्गों को लाने और ले जाने के लिए विशेष वाहन की सुविधा दी जाएगी ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। भक्तिभाव से की जा रही इस सेवा को लेकर सनातन प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
निःशुल्क फिल्म देखने के लिए 3 संपर्क सूत्र जारी, रूद्र सेना प्रमुख आलोक पाण्डेय और संगठन महामंत्री गणेश तिवारी के नंबर जारी, निसंकोच संपर्क की अपील7354299999, 8120339984, 9425592756 पर करें संपर्क, भक्तिभाव से हो रहा है आयोजन, हम सब मिलकर दिव्य कृति को जन जन तक पहुंचाएं, आलोक पांडे का आह्वान
निःशुल्क फिल्म देखने के लिए संपर्क सूत्र रूद्र सेना प्रमुख आलोक पाण्डेय और संगठन महामंत्री गणेश तिवारी ने अपना मोबाइल नं. 7354299999, 8120339984, 9425592756 जारी किया है। रूद्र सेना प्रमुख आलोक पांडेय ने आह्वान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर बाबा नीम करोली महाराज जी के आशीर्वाद से बनी इस दिव्य कृति को जन-जन तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं है बल्कि आस्था और संस्कारों की फिल्म है। इसे हर परिवार को देखना चाहिए। अगर किसी को भी फिल्म देखने में किसी प्रकार की परेशानी है या व्यवस्था चाहिए तो वह सीधे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकता है। संगठन उनकी पूरी मदद करेगा। यह आयोजन पूरी तरह से भक्तिभाव से प्रेरित होकर किया जा रहा है।
अभी तक 30 आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दिखा चुके हैं निःशुल्क फिल्म, अलग अलग सिनेमाघरों में कराई गई व्यवस्था, रूद्र सेना की सेवा को मिल रही है सराहना20 सितंबर को होने जा रहा है आखिरी शो, इसलिए पूरी ऑडी को बुक किया गया, रामा मेग्नेटो मॉल रायपुर में दोपहर 2 बजे होगा विशेष प्रदर्शन, अधिक से अधिक लोगों को किया आमंत्रित
रूद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने बताया कि अभी तक हमने 30 लोगों को जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं थे उन्हें अलग-अलग सिनेमा घरों में निशुल्क में यह फिल्म दिखाई है। यह सेवा लगातार जारी है। अब 20 तारीख को आखिरी शो होने जा रहा है इसलिए आलोक पांडे के द्वारा निःशुल्क में देखने के लिए पूरे शो को बुक कर दिया गया है। रामा मेग्नेटो मॉल रायपुर में 20 सितंबर रविवार को दोपहर 2 बजे यह विशेष शो होगा। इसलिए अधिक से अधिक मात्रा में सारे लोगों को आमंत्रित किया गया है। संगठन का कहना है कि कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में फिल्म देखने से वंचित न रहे। यही सोचकर पूरी ऑडी बुक की गई है।
परम पूज्य बाबा नीम करोली महाराज की दिव्य जीवनी पर आधारित है हनुमान अंश, सिनेमाघरों में हो रहा है भव्य प्रदर्शन, भक्तिभाव से प्रेरित है रूद्र सेना की सेवाकोई भी श्रद्धालु वंचित न रहे इसलिए की गई है निःशुल्क व्यवस्था, भोजन प्रसाद और हनुमान चालीसा भेंट से बढ़ेगा भक्ति भाव, जन जन तक पहुंचाने का संकल्प, जय श्री राम
परम पूज्य बाबा नीम करोली महाराज जी की दिव्य जीवनी पर आधारित फिल्म हनुमान अंश का प्रदर्शन सिनेमाघरों में किया जा रहा है। भक्तिभाव से प्रेरित रूद्र सेना की यह सेवा है। कोई भी श्रद्धालु वंचित न रहे इसलिए निःशुल्क व्यवस्था की गई है। भोजन प्रसाद और हनुमान चालीसा भेंट से भक्ति भाव और बढ़ेगा। सभी से आग्रह है कि अपने परिवारजनों को भी यह फिल्म दिखाएं। बाबा के आशीर्वाद से बनी यह दिव्य कृति जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। रूद्र सेना ने कहा है कि यह सेवा आगे भी जारी रहेगी और सनातन धर्म के प्रचार के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा। अंत में सभी से जय श्री राम के साथ फिल्म देखने की अपील की गई है।

