कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा! 600 से अधिक सामाजिक बंधुओं ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा!

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा!


600 से अधिक सामाजिक बंधुओं ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा!
रायपुर। कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर यादव ठेठवार समाज युवा प्रकोष्ठ, रायपुर राज द्वारा भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में 600 से अधिक सामाजिक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रदेश सहित 17 राज से सामाजिक बंधु विशेष रूप से उपस्थित रहे।शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व समाज के आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।शोभायात्रा का शुभारंभ रायपुर राज महादेव घाट मुख्यालय से हुआ। समाजजनों द्वारा खारून नदी से पवित्र जल लिया गया। इसके पश्चात शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए राम मूर्ति पहुंची और वहां से वापस हटकेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर खारून नदी से लाए गए पवित्र जल से भगवान हटकेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया गया तथा आशीर्वाद प्राप्त कर शोभायात्रा का विधिवत समापन हुआ।शोभायात्रा में ठेठवार समाज के अखाड़ा दल द्वारा शौर्य एवं साहस का शानदार प्रदर्शन किया गया। अखाड़ा प्रदर्शन ने उपस्थित समाजजनों एवं नागरिकों में उत्साह और रोमांच भर दिया।वहीं आकर्षक बग्गी में बाल रूप में सजे राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सभी के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। बाल स्वरूप में राधा-कृष्ण की मनमोहक छवि ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
नारी शक्ति की गरिमामयी सहभागिताशोभायात्रा में नारी शक्ति की विशेष सहभागिता ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। समाज की महिलाओं द्वारा सिर पर सुसज्जित मंगल कलश धारण कर शोभायात्रा में सहभागिता की गई। पारंपरिक वेशभूषा में कलश धारण किए महिलाओं की यह गरिमामयी एवं संस्कारमयी प्रस्तुति पूरे शोभायात्रा मार्ग में सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही।नारी शक्ति द्वारा मंगल कलश धारण करना समाज की आस्था, संस्कार, परंपरा, मातृशक्ति और सामाजिक एकजुटता का सशक्त संदेश देता नजर आया। महिलाओं की इस श्रद्धापूर्ण सहभागिता की उपस्थित समाजजनों एवं नागरिकों ने विशेष रूप से प्रशंसा की।
शोभायात्रा में उपस्थित सामाजिक बंधुओं द्वारा पीले वस्त्र धारण किए गए, जिससे पूरी शोभायात्रा भक्ति, उमंग और एकरूपता के रंग में रंगी नजर आई। पीले परिधानों में सजे समाजजनों की सामूहिक उपस्थिति ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया।
दही-मटकी फोड़ एवं पारंपरिक दोहों से गूंजा शहरशोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर दही-मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए गए। अनेक स्थानों पर सामाजिक एवं धार्मिक मंचों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान समाजजनों द्वारा पारंपरिक दोहे एवं भजन प्रस्तुत किए गए। “चित्रकूट के घाट में…”, “रंग में मतव रंगीला…”, “राम नाम की लूट…” जैसे पारंपरिक दोहों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह “जय श्री कृष्ण”, “राधे-राधे” सहित विभिन्न जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
प्रसाद एवं भोजन व्यवस्थाआयोजन के समापन अवसर पर उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। सभी ने प्रेम एवं श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया तथा सामूहिक भोजन में सहभागिता की।यादव ठेठवार समाज युवा प्रकोष्ठ, रायपुर राज द्वारा आयोजित यह भव्य शोभायात्रा धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता, नारी शक्ति, युवा ऊर्जा, संस्कृति एवं परंपरा का सुंदर संगम रही। 600 से अधिक समाजजनों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य एवं यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *