15 अगस्त पर “हरियालो सावन” थीम के साथ मनाया गया जश्न, शिवानी तिवारी बनीं सावन की रानी

कांकेर में सखी संगीत सिटी वूमेंस क्लब का सावन महोत्सव सम्पन्न

15 अगस्त पर “हरियालो सावन” थीम के साथ मनाया गया जश्न, शिवानी तिवारी बनीं सावन की रानी
कांकेर। 15 अगस्त के पावन अवसर पर सखी संगीत सिटी वूमेंस क्लब के द्वारा सावन महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम की थीम “हरियालो सावन” रखी गई थी। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और सावन की रानी प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी। पूरा मैदान हरियाली, देशभक्ति और संगीत के रंगों से सराबोर नजर आया।
देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा माहौल कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ हुई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्लब की प्रमुख रीना लारिया ने फिल्म कर्मा का देशभक्ति गीत “मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा” प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। इसके बाद सरिता जोशी ने “सावन के झूले पड़े” और डा भव्या शर्मा ने “पतझड सावन बसंत बहार” जैसे सावन गीत गाकर माहौल को सुरमई बना दिया। रोली शर्मा, जया गौतम और योगिता ठाकुर ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। पूरे कार्यक्रम में गीत, संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं।
खेल प्रतियोगिता और गेम्स ने बढ़ाई रौनक महिलाओं के लिए हाऊजी, ताली बजाओ और मोबाइल से श्रीमान को मिस कॉल देने जैसे रोचक खेल आयोजित किए गए। खेल में भावना शर्मा, रश्मि शर्मा, किरण, महक और काजल विजेता रहीं। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इन खेलों ने कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का माहौल बना दिया।
शिवानी तिवारी बनीं सावन की रानी, दीप्ति और रोली रहीं रनर अप कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन की रानी प्रतियोगिता रही। इसमें तीन चरण रखे गए थे। पहले चरण में रैंप वॉक, दूसरे में नृत्य-कविता जैसी प्रस्तुति और तीसरे चरण में सावन और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। क्लब के सदस्यों की वोटिंग और अंक के आधार पर परिणाम घोषित किए गए। इसमें दीप्ति ठाकुर सेकंड रनर अप, रोली शर्मा फर्स्ट रनर अप और शालिनी तिवारी सावन की रानी चुनी गईं। शिवानी तिवारी ने हरियाली थीम के साथ सोलह श्रंगार किया था। उन्हें प्राकृतिक गुलाब के फूलों का ताज और फूलों के आभूषण पहनाकर सम्मानित किया गया। क्लब ने मंच से उन्हें सावन की रानी का ताज पहनाया।
अतिथियों और पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डा गीता शर्मा, ज्योतिषाचार्य शालिनी राजपूत अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त और गायिका सरिता जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा विजयलक्ष्मी कौशिक, जोशना गुप्ता, कनकलता जोशी, पूजा सोनी, पूर्णिमा जायसवाल, पद्मिनी साहू, हर्ष कोठारी, अलका कोठारी, संध्या मंगानी, सुषमा गुप्ता, माया तिवारी, गीतांजलि देव, पूनम ठाकुर, वीणा जश्नानी, नीति चौहान, स्मृति कौशिक, गायत्री शर्मा, भावना हड़प, मीणा देवांगन, काजल कोठारी, काजल रामानी, सीमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सावन का पवित्र महीना होने के कारण सभी सुहागिन महिलाओं का मेहंदी, हल्दी, कुमकुम और हरी चूड़ियों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन रीना लारिया और सरिता राठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *