कांकेर में “एक शाम शहीदों के नाम” छत्तीसगढ़ी देशभक्ति ऑर्केस्ट्रा का भव्य आयोजन
जर्नलिस्ट यूनियन और रुद्र सेना के तत्वाधान में देशभक्ति गीतों से गूंजा मैदान
पुराना कमेटी हाल में हुआ भव्य कार्यक्रम कांकेर। 15 अगस्त के अवसर पर शाम 7:00 बजे पुराना कमेटी हाल, काली मंदिर के पास मैदान में “एक शाम शहीदों के नाम” छत्तीसगढ़ी देशभक्ति ऑर्केस्ट्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन, अखिल भारतीय हिंदू परिषद और रुद्र सेना के तत्वाधान में किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और गांधी जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर की गई।
मुख्य अतिथि और अतिथियों ने की कार्यक्रम की सराहना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय हिंदू परिषद व रुद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने की। विशेष अतिथि के रूप में शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अशोक वलेचा, आमापारा पार्षद नरेंद्र साहू, धर्मेन्द्र ठाकुर, बोनी अवस्थी, कल्पना ध्रुव, बुलबुल वैध, अजय गुप्ता और गुप्ता मंडैम शामिल हुए। मंच संचालन मोहन सेनापति ने किया।
मुख्य अतिथि आलोक पांडेय ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि जर्नलिस्ट यूनियन और रुद्र सेना ने शहीदों की याद में इतना सुंदर और भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं के दिल में देशभक्ति की अलख जगा दी है। अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं। शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक ने आयोजन समिति के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि कांकेर में पहली बार इतना भव्य छत्तीसगढ़ी देशभक्ति ऑर्केस्ट्रा देखने को मिला। जिला उपाध्यक्ष अशोक वलेचा ने कहा कि शहीदों को समर्पित यह कार्यक्रम अनुकरणीय है। पार्षद नरेंद्र साहू, धर्मेन्द्र ठाकुर और अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए आयोजकों को बधाई दी।
सदाबहार अमरजीत म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति कार्यक्रम में सदाबहार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य म्यूजिकल नाइट की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। देशभक्ति गीतों, वीर रस की धुनों और शहीदों को समर्पित गीतों ने पूरे माहौल को देशभक्तिमय कर दिया। उपस्थित लोग देशभक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और बीच-बीच में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे।
आयोजन समिति अध्यक्ष गणेश तिवारी की हुई सराहना आयोजन समिति के अध्यक्ष गणेश तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष छतीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन एवं प्रदेश संगठन मंत्री अखिल भारतीय हिंदू परिषद व रुद्र सेना के संगठन महामंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम शहीदों के बलिदान को याद कर युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाना चाहते हैं। शहर अध्यक्ष सतीश दीपक और बलाराम ध्रुव ने भी अपने विचार रखे और कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। अतिथियों ने विशेष रूप से गणेश तिवारी के नेतृत्व और मेहनत की तारीफ की और कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन से ही इतना भव्य कार्यक्रम संभव हो पाया।
बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।