स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने दिया एकता और संविधान की रक्षा का संदेश



स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने दिया एकता और संविधान की रक्षा का संदेश

**रायपुर।** स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक **कुलदीप सिंह जुनेजा** ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस दौरान उन्होंने साईं नगर पंचायत भवन, राजीव भवन देवेंद्र नगर, नमस्ते चौक, जैन समाज की मातृशक्ति के कार्यक्रम तथा देवेंद्र नगर फ्लाईओवर के नीचे स्थित पंडरी एवं मोवा कुष्ठ बस्ती में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर श्री जुनेजा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उनके सहयोगी जसबीर ढिल्लन, सुनील भुवाल, कमल घृतलहरे, रमेश यादव, जगन्नाथ यादव, महादेव अग्रवाल, महेंद्र सेन, राजेश यादव, विजय सिक्का और युधिष्ठिर नायक सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
श्री जुनेजा ने कहा कि हम सभी को देश की प्रगति, सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।
**जय हिंद! जय भारत!**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *