झलप में संत रविदास जी के 650 जयंती मनाई गई
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा झलप मंडल के द्वारा संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के 650 जयंती पर समरसता दिवस के रूप में मनाया गया जिसमे संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के शीतला मंदिर के पीछे स्थित रविदास मंदिर झलप में दीप प्रज्वलित कर पूजा पाठ किया गया एवं साथ ही मंडी रोड स्थित संत रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजा किया गया संत रविदास महाराज जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया जिसमे मुख्य रूप से सर्व प्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रहास गोलू चंद्राकर जी ने संत रविदास जी के विचारों का जानकारी देते हुए अनुसरण करने का आग्रह किया गया साथ ही रविदास समाज के जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र रौतिया जी ने भी संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया और समाज में एकता की भावना जागृत करने की बात कही गई कार्यक्रम में रविदास समाज के प्रमुख श्री भुवन युग्रे जी मौजूद रहे रविदास जयंती के प्रभारी रहे किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चंद्राकर जी एवं सहप्रभारी अनु. जा मोर्चा अध्यक्ष श्री तुकाराम कोसरे जी, अनु. जा. मोर्चा महामंत्री श्री जितेंद्र मारकण्डे जी एवं अनु.जा.मोर्चा उपाध्यक्ष श्री गोपाल रौतिया जी के सानिध्य में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मंडल कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र चंद्राकर जी,मंडल महामंत्री राकेश साहू जी, मंडल मंत्री श्री पोतदार सोनवानी जी, किसान मोर्चा महामंत्री श्री बलि राम चौधरी जी, बूथ अध्यक्ष श्री सतीश यादव जी सहित रविदास समाज के समाजगण एवं रविदास समाज के माता बहने उपस्थित रहे

