रायपुर। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बेटे व पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अम्बिकापुर के बाद राजनांदगांव में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसी एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर अभिषेक सिंह बिलासपुर हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के विरुद्ध राजनांदगांव के कई अलग-अलग पुलिस थानों में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की गुहार हाईकोर्ट से लगाई है। चिटफंड कंपनी में स्टार प्रचारक के आरोप में राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह बुरे फंसे हैं। हाईकोर्ट में अभिषेक सिंह की याचिका पर बीते बुधवार को सुनवाई हुई हाईकोर्ट न्यायाधीश आरसीएस सामंत के सिंगल बैंच में करीब 20 से 25 मिनट तक बहस चली बहस के दौरान महाधिवक्ता ने अभिषेक सिंह के सुप्रीम कोर्ट में लगे स्पेशल लिव पिटीशन की कॉपी को अभिषेक सिंह के अधिवक्ता विवेक शर्मा से मांगा है। अब अभिषेक सिंह की याचिका पर सुनवाई आगामी सोमवार को होगी।
क्या है…पूरा मामला :-
आपको बता दें कि अम्बिकापुर और लुंड्रा के पीड़ित निवेशकों ने अम्बिकापुर के विशेष अदालत में शिकायत की थी इसके बाद विशेष अदालत ने अभिषेक सिंह सहित 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया था इधर माह अगस्त में निवेशकों ने अम्बिकापुर के बाद राजनांदगांव में भी अभिषेक सिंह और अन्य 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दिया है, जिसको लेकर अभिषेक सिंह और मधुसूदन यादव ने हाईकोर्ट में 12 से ज्यादा याचिकाएं लगाकर अपने ऊपर हुए एफआईआर को निरस्त करने की मांग की है और अब राजनांदगांव में हुए एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर भी अभिषेक सिंह ने याचिका लगाई हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बेटे व पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की मुश्किलें बढ़ी राजनांदगांव मे एफआईआर दर्ज

