टैक्सी ड्राइवर ने 20 लाख लोगों को झांसा देकर 14,800 करोड़ रुपये डकारे



राजस्थान के जयपुर में देश के सबसे बड़े आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी से जुड़े एक बड़े घोटाले में विशेष अभियान दल (एसओजी) ने 40 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की है। इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार सिराेही शहर के वीरेंद्र मोदी (वीरू मोदी) ने अपने भाई मुकेश और भरत के साथ देश के 28 राज्यों में आदर्श सोसाइटी की 806 शाखाएं खोली थीं। वीरू मोदी कभी टैक्सी ड्राइवर और कैसेट रिकॉर्डिंग का काम करते थे। इस सोसायटी में वीरू मोदी, मुकेश और भरत के परिवार के 11 लोगों समेत नौकर और ड्राइवर तक को डायरेक्टर बना दिया गया।

एसओजी को वर्ष 2018 की जुलाई माह में इस सोसायटी के बारे में शिकायत मिली। 6 महीने की जांच में पता लगा कि सोसायटी ने देश के 20 लाख निवेशकों से 806 शाखाओं में रुपए जमा कराए। इन शाखाओं के जरिये सोसायटी ने करीब 14,800 करोड़ हड़प लिए. वर्ष 2018 के दिसंबर महीने में वीरू मोदी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *