नगर निगम जोन क्रमांक 08 अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग बैन के प्रति जागरूकता का संदेश

रायपुर : नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 08 रायपुर द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग बैन के प्रति जागरूकता का संदेश देने “प्लास्टिक फ्री” बाईक रैली का आयोजन किया गया। नगर पालिक निगम आयुक्त श्री शिव अनंत तायल के निर्देशानुसार जोन आयुक्त श्री प्रवीण सिंह गहलोत के नेतृत्व में “प्लास्टिक फ्री” बाईक रैली निकाला गया । रैली नगर के मुख्य मार्ग होते हुऐ नगर पालिक निगम कार्यालय में समाप्त हुई इस अवसर पर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री प्रवीण सिंह गहलोत ने कहा कि रैली के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नगर को स्वच्छ रखना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था कि समाज की गंदगी को समाप्त करना और प्लास्टिक मुक्त बनाना। रैली में प्रमुख रूप से नगर पालिक निगम जोन आयुक्त श्री प्रवीण सिंह गहलोत,कार्यपालन अभियंता श्री राकेश गुप्ता,जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू सहायक अभियंता श्री डी.के.पैकरा, राजस्व निरीक्षक श्री सुनील रघुवंशी सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री चंद्रकांत सोनकर एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर निवेश विभाग, जल विभाग, विद्युत विभाग से सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुऐ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *